रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2024 2:54 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। सघन डायरिया नियंत्रण पखवाडा के प्रभावी क्रियान्वयन, परिवार नियोजन और 15वें वित्त आयोग की संस्तुति पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेद्रों को उपकरण एवं सामग्री वितरण के लिए बुधवार को जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाए। आशा के माध्यम से शून्य से पांच साल के बच्चों को ओआरएस और जिंक टेबलेट उपलब्ध कराई जाए। विद्यालयों में विशेष फोकस करते हुए डायरिया से बचाव तथा रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। ताकि संचारी रोगों से लोगों को बचाया जा सके।

स्वास्थ्य उपकरणों के वितरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केद्रों के चयन के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्र के स्वास्थ्य उपक्रेदों को प्राथमिकता पर रखते हुए स्वास्थ्य उपकरणों का वितरण किया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का प्रचार प्रसार किया जाए।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम एक जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 30916 बच्चों को ओआरएस और जिंक टेबलेट वितरण का लक्ष्य रखा गया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से 24 जुलाई तक नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 11 जुलाई को दशोली व गैरसैंण, 12 जुलाई को कर्णप्रयाग, 13 जुलाई को थराली, 15 जुलाई को जोशीमठ, 18 जुलाई को देवाल, 19 जुलाई को पोखरी, 20 जुलाई को कर्णप्रयाग, 22 जुलाई को नारायणबगड़, 23 जुलाई को घाट और 24 जुलाई को जिला चिकित्सालय में नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे।

15वें वित्त आयोग की संस्तुति के क्रम में जनपद के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 30 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्धारित मानक के आधार पर समिति के माध्यम से चयन किया जाना है। इन स्वास्थ्य केंद्रों को लैब संबधी उपकरण वितरण किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहॉ, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, ईओ नगर पालिका पीएस नेगी, स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम नरेन्द्र सिंह, सीपीएचसी समन्वयक शिवम जोशी, गुणवत्ता सलाहकार खीम सिंह, वित्तीय प्रबंधक हीरा सिंह, पीसीपीएनडीटी समन्वयक संदीप कंडारी आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.