रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने ली वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक, वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के साथ होगी सख्त कार्रवाई, फायर कन्ट्रोल में सहयोग करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2024 5:44 अपराह्न

चमोली : वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम एवं उसके प्रबंधन और कार्य योजना को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसमें वन विभाग के अधिकारियों को वनाग्नि की रोकथाम हेतु पूरी तैयारी रखने, पर्यावरण एवं जंगलों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने और सबकी सहभागिता से वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ब्लाक स्तर, ग्राम पंचायत एवं वन पंचायत स्तर पर शीघ्र बैठक आयोजित कर वनाग्नि सुरक्षा समितियों को सक्रिय करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील वन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने के साथ ही फायर फाइटिंग किट दी जाए। एनआरएलएम महिला समूहों से कर्न्वेजेंस करते हुए वन क्षेत्रों में पिरूल एकत्रित कर उपयोग में लाया जाए। विगत वर्षो की गतिविधियों और उसके प्रभाव के आधार फायर सीजन के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। वनाग्नि की रोकथाम में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाए। समिति की बैठक में वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन पंचायत सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नए वन अधिनियम के अंतर्गत वनाग्नि की रोकथाम हेतु वन क्षेत्रों फायर कन्ट्रोल लाइन बनाई जा सकती है। उन्होंने अति संवेदनशील वन क्षेत्रों में फायर लाइन बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। वनों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। ग्रामीण स्तर पर युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर वनाग्नि के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। जिलाधिकारी ने फायर सीजन के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। वन क्षेत्राधिकारियों को सभी अधिकारियों, वन पंचायत सरपंचों एवं ग्राम प्रहरी के फोन नंबर अपडेट रखने व निर्धारित प्रारूप में समय से वनाग्नि दुर्घटनाओं की जानकारी प्रसारित कराने को कहा, ताकि आग लगने पर बुझाने की त्वरित कार्यवाही की जा सके।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि चमोली जिले में 506094.473 है0 वन क्षेत्र है। इसमें से 161547.25 है0 वन क्षेत्र संवेदनशील और 39736.62 है0 अति संवेदनशील है। पिछले वर्ष जिले में वनाग्नि की मात्र 49 घटनाएं हुई थी जिसमें 52.12 है0 वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि फायर सीजन में सरफेस फायर, ग्राउंड फायर तथा क्राउन फायर से वनो को अत्यधिक नुकसान होता है। जिले में अधिक वन क्षेत्र, वनों का दुर्गम क्षेत्रों में स्थित होने एवं मानव संसाधनों के अभाव के कारण वनाग्नि की रोकथाम में व्यावहारिक कठिनाई रहती है। वनाग्नि की रोकथाम के लिए 106 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए है। जिसमें फायर वाचरों की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने वन विभाग में उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों की जानकारी दी और वनाग्नि के प्रति जन जागरूकता एवं अग्निशमन में सहयोग करने की अपील की। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, डीएफओ वीबी मर्तोलिया, एसडीओ जुगल किशोर, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित समस्त वन क्षेत्राधिकारी, समिति के सदस्य ओम प्रकाश भट्ट, महानंद बिष्ट आदि मौजूद थे। 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.