रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2024 11:16 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)।  जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने सोमवार को रेल विकास निगम, बीआरओ, पिटकुल तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसीलों से समन्वय स्थापित करते हुए वन भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण एवं अन्य लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए और निर्माण कार्यो में तेजी लाए।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एसडीएम को एनएचआईडीसीएल के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने और कमेडा से हेलंग तक बॉटलनेक वाले स्थानों पर प्राथमिकता पर चौड़ीकरण का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मलबा निस्तारण एवं संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर तत्काल इसकी रिपोर्ट दें। मैठाणा में हिल कटिंग हेतु रूट डायवर्ट करने की मांग पर कार्यदायी संस्था को इसका प्लान उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने ग्राम कोलडा का गजट प्रकाशन, सिवांई में अर्जित नाप भूमि का काश्तकारों में मुआवजा वितरण और लोनिवि को सुशीला देवी इंटर कॉलेज का संशोधित आंगणन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को लंगाली में वृक्षों का पातन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। रेल साइडिंग सुरगें और अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने के लिए गैर वन भूमि चयन के लिए संबधित एसडीएम को निर्देश दिए। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग के बगोली सेतु के प्रतिकर भुगतान, भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव, जोशीमठ के मारवाड़ी और मलारी मोटर मार्ग विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, रेल विकास निगम महाप्रबंधक सूरज प्रकाश, बीआरओ के कैप्टेन शुभम, मेजर प्रतीप काले, ओसी मनोहर कुमार, रेल विकास निगम के उप महाप्रबंधक सूरज प्रकाश, ईई पिटकुल महेश रावत, एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार सहित वर्चुअल माध्यम से सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.