गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2022 6:38 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वन-वे लूप रोड निर्माण, बीआरओ बाईपास मोटर मार्ग, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा एवं अस्पताल विस्तारीकरण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर भी समस्या आ रही है, उसको तत्काल संज्ञान में लाया जाए। निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए इसमें तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आईएसबीटी के नवीकरण और पार्किंग निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। बदरीश झील एवं शेष नेत्र झील सौन्दर्यीकरण कार्यो की अच्छी प्रगति पर डीएम ने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो के लिए भी तैयारी शुरू करने को कहा।

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के दूसरे चरण में प्रस्तावित कार्यो पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र परी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दूसरें चरण के निर्माण कार्यो में जो लोग प्रभावित हो रहे है, उनको शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि वितरित की जाए और जिन लोगों को विस्थापित किया जाना है उनको जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूसरे चरण में प्रभावित परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, गावर कन्स्ट्रक्शन लि. के प्रोजेक्ट डारेक्टर पीएल सोनू, तहसीलदार रवि शाह, ईओ सुनील पुरोहित आदि सहित निर्माणदायी एवं कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  पहले चरण में मास्टर प्लान कार्यो का बेहतरीन ढंग से क्रियान्वयन पर जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी तथा ईओ नगर पंचायत बद्रीनाथ सुनील पुरोहित को मुख्य सचिव उत्तराखंड से प्रशस्ति मिला है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबधित अधिकारियों को शासन से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.