सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय विद्यालय को आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने की दिशा में पहल, डीएम ने की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2026 11:16 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कोटद्वार के किशनपुरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, संसाधनों की उपलब्धता, व्यवस्थाओं की स्थिति एवं भावी आवश्यकताओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने छोटे बच्चों से उनके सपनों और करियर लक्ष्यों पर भी चर्चा की, जिस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों की जिज्ञासा और उमंग से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में कक्षा 1 से 6 तक नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या, कक्षाकक्षों तथा शिक्षकों की उपलब्धता, कार्यालय, शौचालय, बैठक कक्ष सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरा जाए, जिससे शिक्षण कार्य में निरंतरता एवं गुणवत्ता बनी रहे।

प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान नामांकन बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा संसाधनों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर एवं प्रिंटर की स्वीकृति प्रदान करते हुए क्रय समिति में तकनीकी एवं वित्तीय सदस्यों के नामांकन को अनुमोदित किया।

बैठक में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी कैमरे, डेस्क एवं इन्वर्टर की आवश्यकता रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आवश्यक बजट जिला प्रशासन स्तर से उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अन्य आवश्यक संसाधनों हेतु प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी को कार्यकारी समिति के गठन एवं उसके कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में खेल सुविधाओं के विस्तार, सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन तथा अभिभावकों के सुझावों को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में प्ले एरिया एवं चिल्ड्रन पार्क विकसित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी के प्रधानाचार्य द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत टीन शेड निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने लोनिवि दुगड्डा को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, बैठक में प्राप्त सुझावों पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के माध्यम से उन्हें गोद लेकर शिक्षा में सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।

प्रभारी प्राचार्या मनीषा मखीजा ने अवगत कराया कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन 12 जून 2025 से प्रारंभ हुआ है तथा वर्तमान में विद्यालय में शिवाजी, अशोक, टैगोर एवं रमन सदनों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल. शाह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.