रविवार, जुलाई 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पाठशाला में बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित, शिक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 9:51 अपराह्न
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के अजीतपुर भगवती पुरम स्थित पाठशाला में आज जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह पाठशाला सत्यम हेल्प फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही है, जहां डीएम ने बच्चों से संवाद कर न केवल उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं।
इस अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जीवन में कुछ बनना है तो मन लगाकर पढ़ाई करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर ही आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं और यह मेहनत आगे भी जारी रहती है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों को बारीकी से जाना। बच्चों की ओर से बताई गई समस्याओं पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को खेलकूद में रुचि बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है।
कार्यक्रम के दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने फाउंडेशन की ओर से बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए और सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सत्यम हेल्प फाउंडेशन की ओर से बच्चों के लिए चलाई जा रही इस निःशुल्क पाठशाला की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।
सत्यम हेल्प फाउंडेशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप ने बताया कि इस पाठशाला में करीब 80 बच्चे, तीन बैचों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है और हर शनिवार को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां भी कराई जाती हैं। इस दौरान पाठशाला के स्टाफ से शीतल टंडन,आशा, खुशी कश्यप वैभव भाटिया आदि शामिल रहे।
 

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस से पूर्व वीर सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • कोटद्वार : हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने फलदार एवं औषधीय पौधों का किया रोपण
  • पौड़ी गढ़वाल : 22 व 23 जुलाई के अतिवृष्टि अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
  • रेड अलर्ट : देहरादून और टिहरी में 20 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • कारगिल के वीरों को कोटद्वार में मिला सम्मान, सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • जनसेवा शिविर सुशासन का सशक्त माध्यम, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: भूपेंद्र सिंह कंडारी
  • सैनिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की पुस्तक ‘कण्वाश्रम’ का विमोचन
  • भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित
  • तपोवन जियोथर्मल परियोजना का अन्वेषण कार्य शुरू, उत्तराखण्ड ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  • वांगचुक मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत से किया इनकार, केंद्र को नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.