बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईटीपी निर्माण न होने वाले होटलों पर होगी सख्त कार्रवाई – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2025 9:53 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक में जिले में 20 कमरों से अधिक वाले होलटों में ईटीपी निर्माण न होने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा और उसकी सहायक नदियों में स्वच्छता को बनाए रखने को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने नगर निकायों और जिला पंचायत के अधिकारियों को नदियों के संरक्षण के लिए तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसटीपी का संचालन सुचारु रुप से करने और रख-रखाव को लेकर नियमित कार्य करने की बात कही। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

डीएम ने जनपद में 20 कमरों से अधिक वाले होटलों में ईटीपी का निर्माण न किए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नमामि गंगे और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए। प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर पालिका और पंचायत के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को वन विभाग से संबंधित मामलों में समन्वय बनाकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को कहा। उन्होंने औद्योगिक अस्थान कालेश्वर में उद्योग संचालकों से बातचीत कर यहां बनी ईटीपी का संचालन शुरू करने पर भी जोर दिया।

परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि नदियों के स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जनपद में 17 एसटीपी का निर्माण किया गया है। इनसे जनपद में 28 नालों को टेप कर पानी का शुद्धीकरण कर निस्तारित किया जा रहा है। जनपद की सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों में नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही डोर-टू-डोर कलेक्शन करवाया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जनपद के 11 नगर निकायों की ओर से प्लास्टिक कचरे को कॉपेक्ट कर बिक्री कर अप्रैल माह से वर्तमान तक 25 लाख 17 हजार 326 रुपए की आय अर्जित की जा चुकी है। अप्रैल माह से वर्तमान कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 313 चालान किए गए हैं जबकि एंटी लिटरिंग एंड एंडी स्पिटिंग एक्ट के तहत 571 चालान किए गए हैं

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, पेयजल निगम के एसई मोहम्मद वसीम अहमद, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • डीएम विशाल मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली का किया निरीक्षण, स्कूल द्वारा संचालित चिल्ड्रन बैंक की सराहना की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.