शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2026 3:45 अपराह्न
  • ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की स्थिति का किया अवलोकन, वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
चमोली : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को विकास भवन समीप स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा प्रणाली, स्ट्रांग रूम तथा निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, अलार्म सिस्टम, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की पुष्टि की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा उपकरण हर समय पूर्णतः क्रियाशील रहें तथा उनकी नियमित जांच एवं अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या सुरक्षा संबंधी चूक की संभावना न रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, अभिलेखीकरण एवं उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मशीनों के संरक्षण एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गार्ड रूम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सदैव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए स्ट्रांग रूम एवं निर्वाचन से संबंधित सभी संवेदनशील सामग्रियों का सुरक्षित, व्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.सी. सती, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि मदन लोहनी, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि अनूप रावत सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.