बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश ……….

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2025 5:49 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आसन्न चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों के आवागमन को सुव्यवस्थित व सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों से सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों के जाम की संभावना वाले संकरे हिस्सों को सुधारे जाने की हिदायत दी है। 
चारधाम यात्रा के संचालन के संबंध में जिलाधिकारी ने आज विभिन्न विभागों व संगठनों के अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर कहा कि यात्रियों की सुविधा व सुगमता व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जांय। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों पर जाम न लगने देने के लिए कारगर कदम उठाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संकरी जगहों पर सड़कों के किनारे बनी नालियों को कवर करने के साथ कटिंग कर दो वाहनों को निकलने योग्य स्थान उपलब्ध कराए जाने के उपाय किए जांय। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और बीआरओ व एनएच डिवीजन के अधिकारियों की समिति बनाकर यात्रा मार्गों के संकरे व जाम की संभावना वाले हिस्सों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर बीआरओ व एनएच डिवीजन अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों को सुधारने का काम सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए उपयुक्त स्थानों पर चैक पोस्ट स्थापित करने के साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन की कारगर व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के सुव्यवस्थित व सुचारू संचालन के लिए सभी विभाग अभी से पूरी तैयारी कर लें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी को जानकीचट्टी सहित यमुनोत्री पैदल मार्ग एवं यमुनोत्री धाम के अलावा गंगोत्री मार्ग पर सुक्खी आदि जगहों पर स्थाई शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक जन-सुविधाओं की पर्याप्त व बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, उप जिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला सहित बीआरओ, एनएच डिवीजन, जिला पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.