बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए यें निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2024 5:18 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधीक्षण अभियंताओं को जिले में कैम्प कर जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन की महत्वाकांक्षी योजना के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करना जरूरी है। इसके लिए निर्माणाधीन योजनाओं पर तेजी से काम करने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्टाफ व संसाधनों की तैनाती करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक योजना की प्रगति पर अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता निरंतर निगरानी बनाए रखें। जिलाधिकारी ने अभियंताओं को निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा तथा स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं के कार्यों का सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाय। 
बैठक में जिलाधिकारी ने मोरी व नौगांव विकास खंड में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश देते हुए पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं के गुणवत्ता आश्वासन हेतु नियमानुसार थर्ड पार्टी जांच की प्रक्रिया व जिओ टैगिंग आदि कार्यों को शीघ्र संपन्न कराने पर बल दिया। जिलाधिकारी पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधीक्षण अभियंताओं को जिले में रहकर कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में अविलंब सुधार लाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि वन भूमि की स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण कराने के साथ ही योजनाओं के निर्माण में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए लगातार कारगर प्रयास किए जांय। जिलाधिकारी ने पंपिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं के सभी बिन्दुओं पर लंबित कार्यों को तुरंत शुरू कराए जांय। जिलाधिकारी ने जल निगम को प्रगति में तेजी से सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगले दौर में जल जीवन मिशन के तहत विकास खंडवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। 
बैठक में बताया गया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत 1292 कार्यों में से 1176 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 116 कार्य प्रगति पर हैं जिनमें से जल निगम उत्तरकाशी के अधीन 68, जल निगम पुरोला के अधीन 32 एवं जल संस्थान उत्तरकाशी के अधीन 16 योजनाओं पर काम चल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत जिले में 15 पंपिंग पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। जिनमें से सुनाल्डी एवं राजगढ़ी की पंपिंग पेयजल योजनाओं को छोड़कर अन्य पंपिंग योजनाओं पर काम जल्द पूरा जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. बलूनी, अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान विनोद रमोला अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम संदीप कश्यप,, अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान एल.सी. रमोला, अधिशासी अभियंता जल निगम मधुकांत कोटियाल, विनोद पांडे आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.