सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री धाम पहुंचे डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2025 11:22 अपराह्न
उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को गंगोत्री धाम का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गंगोत्री में नगर पंचायत द्वारा संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू नही करने पर ईओ को कड़ी फटकार लगायी। जिलाधिकारी ने ईओ को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तीन दिन के भीतर क्रियाशील करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री धाम के प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर तक पैदल मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश ईओ व राजस्व विभाग को दिए। इस हेतु जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाने से पूर्व उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी में कहा कि पैदल मार्ग के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण होने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे यात्रियों को असुविधा होगी। जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग पर पड़ी निर्माण समाग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने नव निर्मित हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। 
उसके बाद जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम में स्नान घाटों एवं वहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा। जिलाधिकारी ने स्नान घाट के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही धाम परिसर एवं स्नान घाटों,पैदल मार्गो में रंग रोगन और सजावट कार्यों को तेज गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गंगोत्री धाम में मूलभूत सुविधाओं बिजली,पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। शौचालय,चेंजिंग रूम आदि का कार्य किया जा चुका है। पैदल मार्ग पर सौ से अधिक स्ट्रीट लाइट लगायी जा चुकी है। 
 मंदिर समिति की मांग पर जिलाधिकारी ने स्नान घाट व मंदिर परिसर से आगे खाली मैदान पर ओपन रैन शैड निर्माण को लेकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इस शैड के निर्माण होने से मंदिर दर्शन के लिए लगने वाली यात्रियों की कतार को धूप व बारिश में सहूलियत मिलेगी। 
जिलाधिकारी ने हीना में यात्रियों के पंजीकरण कक्ष,स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कक्ष,वाहन पार्किंग,शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट गंगोत्री धाम/एडीएम पीएल शाह,ईई विद्युत मनोज गुसाईं,ईई सिंचाई सचिन सिंघल,ईई जल संस्थान एलसी रमोला, मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल,ईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.