सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश …….

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2024 5:38 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक लेकर जिले में सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए बहुद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) को सक्षम व आत्मनिर्भर व्यावसायिक इकाई के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सहकारिता के माध्यम से प्रत्येक विकास खंड में बहुद्देश्यीय कॉमन मार्केर्टिंग सेंटर के निर्माण की परियोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे जाने का भी निश्चय किया गया।  
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से कृषि एवं सहबद्ध सेक्टर के अपेक्षित विकास की संभावनाओं को साकार करने के लिए सभी संबंधित विभागों व संगठनों के स्तर से प्रभावी प्रयास किए जाने जरूरी है। इसके लिए पारंपरिक ढर्रे से हटकर सोचने व काम करने की जरूरत बताते हुए जिलाधिकारी ने सहकारिता की बुनियाद बहुद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने जिले में गठित एमपैक्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण एवं वसूली की स्थिति में सुधार लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति न होने पर संबंधित सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की जवाबदेही भी तय की जाएगी और एमपैक्स सचिवों के वेतन की मद में दी जाने वाली सहायता राशि रोक दी जाएगी। जिलाधिकारी ने नये एमपैक्स की स्थापना की कार्रवाई तेजी से पूरा करने के भी निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में खेती-बागवानी के साथ ही भेड़-बकरी पालन जैसी पारंपरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही दुग्ध विकास, मत्स्य पालन जैसे संभावनाशील क्षेत्रों में भी सहकारिता के माध्यम से ठोस प्रयास किए जाने हेतु विभागों को तत्परता से समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों से संबंधित उत्पादों के क्रय-विक्रय तथा स्वयं सहायता समूहों व समितियों की व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए सहकारिता के माध्यम से हर ब्लॉक में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान पर एक-एक बहुद्देश्यीय कॉमन मार्केर्टिंग सेंटर का संचालन किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने इसके लिए अपर जिलाधिकारी को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने और जिला विकास अधिकारी एवं जिला सहायक निबंधक (सहकारिता) को परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 
बैठक में बताया गया कि जिले में 36 एमपैक्स संचालित हैं और 28 नए एमपैक्स खोला जाना प्रस्तावित हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र, जिला सहायक निबंधक (सहकारिता) बीएस रावत, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गुरूविंदर सिंह आहूजा, सहायक निदेशक डेयरी विकास पीयूष आर्य, सहायक निदेशक मत्स्य यूपी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.