गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मानसून के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर आगामी 30 सितंबर तक के लिए लगायी पाबंदी, दिए यह निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2024 4:36 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मानसून के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड पर रहने तथा सड़कों पर भूस्खलन की संभावना वाले स्थानों में मशीनरी एवं अन्य संसाधनों को तैनात रखे जाने के निर्देश दिए हैं। मानसून अवधि के लिए जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की तैनाती करने के साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी आगामी 30 सितंबर तक के लिए पाबंदी लगाते हुए कहा है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को इस दौरान अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
मानसून के दृष्टिगत जिले में की गई तैयारियों की पड़ताल करते हुए जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि आपदा की दृष्टि से जिला अत्यंत संवेदनशील होने के कारण की किसी भी प्रकार की घटना या स्थिति से निपटने और जनपदवासियो के साथ ही चारधाम यात्रियों की सुरक्षा व सहायता के लिए पुख्ता तैयारी और उच्च स्तर का रिस्पांस लेविल बनाए रखा जाना जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभागों व कार्मिकों को निरंतर तैयार व सतर्क रहने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि आवश्यक सेवाओं व सडकों के अवरूद्ध होने की दशा में तत्काल कार्रवाई कर इन्हें सुचारू बनाए रखा जाय।
जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में ही उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी 30 सितंबर तक किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को केवल अपरिहार्य परिस्थिति में प्रतिस्थानी की व्यवस्था किए जाने पर ही अवकाश दिया जाएगा और इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक होगा। 
मानसून को देखते हुए प्रशासन के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में पुलिस, सीमा सड़क संगठन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूपीसीएल, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। यह अधिकारी सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही किसी भी प्रकार की आपदा की घटना में विभागीय कार्रवाई के संपादन, समन्वय, संसाधनों की व्यवस्था, क्षतियों से संबंधित विवरण के संकलन आदि कार्यों की जिम्मेदारी देखेंगे। नियंत्रण कक्ष के स्तर से मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी करने का भी प्रबंध किया गया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.