मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं एसपी अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री मार्ग और प्रमुख प्रमुख पड़ावों और होल्डिंग प्वाईंट तथा गेट व्यवस्था का किया निरीक्षण, बैरियर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2024 12:54 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री मार्ग और प्रमुख प्रमुख पड़ावों, होल्डिंग प्वाईंट तथा गेट व्यवस्था का निरीक्षण कर बैरियर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण के यात्रा करने वाले व्यक्तियों को वापस भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए। पंजीकरण में दर्ज तिथि से पहले या बाद में भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के साथ ही होल्डिंग प्वाईंट्स पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने और जरूरतमंद यात्रियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किए जांय। इस दौरान जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों से भी मुलाकात कर यात्रा व्यवस्था का फीडबैक लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार की यात्रा के शुरूआती दिनों में ही रिकार्ड संख्या में लोगों के पहॅुचने के कारण धामों में अत्यधिक भीड़ बढी है और सड़कों पर भी वाहनों का अत्यधिक दबाव पड़ा है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को विनियमित करने के साथ ही यात्रा प्रबंधन में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़े हैं। ताकि जाम लगने व धामों पर बेहताशा भीड़ जमा होने की समस्या न पैदा हो। इस व्यवस्था का बेहतर असर हुआ है। उन्होंने तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों व व्यवसायियों से यात्रा को सुव्यस्थित बनाए रखने के शासन-प्रशासन के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान दो वाहनों की जांच करने पर फर्जी पंजीकरण और केदारनाथ के पंजीकरण से यमुनोत्री की यात्रा करने का मामला भी पकड़ में आया। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज करने की हिदायत देते हुए पंजीकरण की जांच के लिए दोबाटा की बजाय डामटा में काउंटर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए है।  

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने आज यमुनोत्री रूट पर अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से लेकर जिले के प्रवेश द्वार डामटा तक यात्रा सुविधाओं और ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। जानकीचट्ी से पालीगाड तक के सिंगल लेन इलाके के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजमार्ग डिवीजन के अधिकारियों को सड़क के किनारे से मलवा-पत्थर हटाकर सड़क को पूरी चौड़ाई तक वाहनों के आवागमन योग्य बनाए रखने के साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मलवा व पत्थर हटाने के लिए निरंतर मशीनें तैनात रखने के निर्देश दिए। पालीगाड के होल्डिंग प्वाईंट व वन-वे गेट व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने इस स्थान पर यात्रियों की सुविधा व सहायता के लिए चौबीसों घंटे कार्मिक तैनात रखे जाने, पेयजल, सफाई की उपयुक्त व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक भी बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रात में भी यहां पर पर्याप्त चौकसी रखी जाय और नियंत्रित व नियमित तरीके से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने खरादी, दोबाटा, नौगांव  तथा डामटा में बनाए गए ठहराव स्थलों का निरीक्षण कर इन जगहों पर सुरक्षा व यात्रियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम निरंतर उपलब्ध रखे जाने की हिदायत दी। यह भी सुनिश्चित कराने को कहा कि यात्रियों से अधिक कीमत वसूल करने के मामलों पर निरंतर नजर रख कड़ी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इन पड़ावों पर टॉयलेट्स को साथ-सुथरा रखने के साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सहायता के लिए कॉल आने पर संबंधित विभाग व कर्मचारियों का रिस्पॉंस टाईम कम से कम हो बिना वजह के लंबे समय तक यात्रियों को न रोके रखा जायं

दोबाटा पंजीकरण केन्द्र का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों के पंजीकरण की बारीकी से जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि तय तिथि से हटकर और बिना पंजीकरण के किसी को भी यात्रा में शामिल न होने दिया जाय। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दो वाहनों  में सवार पंजीकरणों की जांच की तो एक वाहन के यात्री केदारनाथ के पंजीकरण पर यमुनोत्री यात्रा पर चले आने और एक मामले में फर्जी क्यूआर कोड वाली पंजीकरण स्लिप पकड़ में आई।  जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित वाहन के चालक एवं वाहन मालिक का भी उत्तरदायित्व तय कर मुकदमा दर्ज कराया जाय। जिलाधिकारी ने पंजीकरण की जॉंच के लिए दोबाटा के बजाय डामटा में काउंटर स्थापित कर जिले के प्रवेश द्वार पर ही बिना पंजीकरण के आने वाले लोगों को लौटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल बनीं मिस उत्तराखण्ड 2026
  • पांच साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटा गोलू, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
  • उत्तराखण्ड : जानें किस सांसद ने अपने क्षेत्र में किया कितना खर्च
  • हरदा की ‘धन्यवाद यात्रा’ कांग्रेस की राह आसान या बनेगी राजनीतिक आपदा?
  • हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
  • देहरादून में एसआईआर के बाद 3992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.