शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट एवं एसपी अर्पण यदुवंशी ने सीमांत टकनौर क्षेत्र के मुखवा गांव सहित कई पोलिंग बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2024 7:25 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ग्राउंड जीरो पर चुनाव को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण का सिलसिला प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ सीमांत टकनौर क्षेत्र के मुखवा गांव सहित अनेक पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान को लेकर बूथों पर की जा रही व्यवस्थाओं और तय न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता की पड़ताल करने के साथ ही अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को सुव्यवस्थित, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपने संयुक्त दौरे की शुरुआत में मनेरी के रा.इ.का. में निर्धारित पोलिंग बूथ  का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस केन्द्र को वेबकास्टिंग के दायरे में लाए जाने और सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस केंद्र की सुरक्षा संबंधी एहतियातों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।  प्राथमिक विद्यालय भटवाड़ी स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी  ने इस केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था किए जाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बूथ से सम्बद्ध 14 मतदाता दिव्यांग श्रेणी के हैं, वह अगर चाहे तो फॉर्म भरकर अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प चुन सकते हैं। जिलाधिकारी ने बीएलओ को  दिव्यांग मतदाताओं को फिर से इस संबंध में जानकारी देने की हिदायत दी।
सुक्खी मतदान केंद्र के लिये पैदल रास्ते को दुरस्त करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, किचन व मतदान कर्मियों के रात्रि प्रवास के साथ ही रैंप व आवागमन की उपयुक्त व्यवस्था की जाय। सीमांत क्षेत्र के  आखिरी ग्रामीण मतदान केंद्र मुखवा का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस सीमावर्ती क्षेत्र में चुनाव की बेहतर व्यवस्था से अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने मतदान केंद्रों व्यवस्थाओं को लेकर की गई व्यवस्थाओं व तय सुविधाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अभी भी कहीं पर इंतजामों में कोई कमी है तो उसे फौरन दूर कर लिया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग व सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर इन व्यवस्थाओं के सुचारू व सुव्यवस्थित बनाए रखने पर पर नजर बनाए रखें। आने वाले दिनों में जिले के अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीमांत क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विचार विमर्श किया। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट महेश चंद्र उनियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
  • 26 साल बाद भी नहीं बनी नीति, बेरोजगार लैब टेक्नोलॉजिस्टों का फूटा गुस्सा; “सरकार जवाब दे – आखिर कब मिलेगा रोजगार?” 19 मई को सचिवालय कूच और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.