मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अनूठी पहल, वनाग्नि रोकने के लिए शुरू किया पिरूल संकलन अभियान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2025 3:16 अपराह्न

पौड़ी : वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एक महत्वपूर्ण नवाचार पहल के तहत पिरूल संकलन अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य जंगलों से सटे कार्यालयों, बसावटों तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों को आग से सुरक्षित करना है। गत दिवस देर सायं जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय के निकट चीड़ वन क्षेत्र से लगे विकासखण्ड कार्यालय परिसर के पास अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर पिरूल संकलन किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सफाई और पौधरोपण अभियानों को जनसहभागिता से सफल बनाया गया, उसी प्रकार इस अभियान को भी चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पिरूल संकलन हेतु योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि चीड़ के वृक्षों से गिरने वाली सूखी पत्तियां (पिरूल) वनाग्नि का प्रमुख कारण होती हैं, जिन्हें समय रहते हटाकर संभावित क्षति से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, विद्यालयों, कार्यालयों और अन्य परिसंपत्तियों के आसपास पिरूल संकलन अभियान राजस्व व वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाए।

इस नवाचार पहल के तहत लगभग 12 बोरे (70-80 किलो) पिरूल संकलित किए गए, जिससे विकासखण्ड कार्यालय को संभावित वनाग्नि से सुरक्षित किया गया। संकलित पिरूल को जिलाधिकारी सहित अधिकारियों द्वारा स्वयं कार्यालय परिसर तक पहुंचाया गया। साथ ही, पिरूल को प्रोसेसिंग यूनिट तक ले जाने हेतु नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अभियान में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शांति प्रसाद जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, तहसीलदार दिवान सिंह राणा, खण्ड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

1 of 14
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईपीएल 2027 से पहले बड़ा धमाका : ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • मानसून से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारी, पर्वतीय क्षेत्रों में एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • टिहरी के छोटे से हिमालयी गाँव से रमेश भद्री का ब्रह्मांड तक का सफर; विज्ञान, नवाचार और स्वरोजगार से रिवर्स माइग्रेशन को मिल रही नई दिशा
  • UPSC में 538 पदों पर भर्ती, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और मेडिकल विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर
  • काल बनी भीषण आग : अलीगंज कोचिंग सेंटर में 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री पहुंचे मौके पर, SIT गठित
  • कंडोलिया इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित, MLA और DM ने बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड : खाई में गिरी स्कॉर्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.