मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जनपद पौड़ी में की एक और अनूठी पहल, चीड़ के बीज को आर्थिकी का जरिया बनाकर स्वरोजगार और पर्यावरण सुरक्षा का उठाया बीड़ा

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2024 2:10 पूर्वाह्न

डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल पर स्वयं सहायता समूह और वन पंचायत के द्वारा संग्रहित चीड़ के बीज को 500 रुपए प्रति किलोग्राम किया जाएगा क्रय

पौड़ी : डीएम डॉ. आशीष चौहान एक रचनात्मक और अभिनव प्रयोग करने वाले प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। चारधाम पौराणिक गंगा पथ यात्रा, बर्ड वाचिंग, चौरासी कुटिया द गंगा फेस्टिवल और पहाड़ी अंजीर को बढ़ावा देने के पश्चात आज उन्होंने अगरोड़ा स्थित ग्राम सभा मरोड़ के पाली गांव में स्थलीय निरीक्षण के दौरान चीड़ के बीज को महत्वपूर्ण संसाधन में बदलने का बीड़ा उठाते हुए उसके बीज से ग्रामीणों के माध्यम से फ्रूटस प्राप्त किए तथा इस दौरान परियोजना प्रबंधक रीप को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह और वन पंचायत के माध्यम से संग्रहित चीड़ के बीच को 500 रूपये प्रति किलोग्राम में क्रय किया जाए।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि इससे पाइन नट्स फ्रूट्स और पाइन सीड ऑयल तैयार किया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने सतपुली के बिलखेत में रीप परियोजना के अंतर्गत ज्योति आजीविका स्वयं सहकारिता को इसकी यूनिट  स्थापित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 22 लाख रुपए की धनराशि भी जारी कर दी है। 
इस इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से पाली गांव के स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि  चीड़ को इस तरह संसाधनों में बदलने से एक ओर स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी तथा दूसरी ओर  कुछ हद तक चीड़ के जंगल पर अंकुश भी लगेगा,  जिससे जंगल में लगने वाली दावानल में भी  कमी आएगी और चीड़ के जंगल में  कमी आने से  अन्य प्रजातियों को पनपने का अवसर भी मिलेगा  तथा बाँझ, देवदार, बूरान्स, मरु जैसे प्रजातियों के वृक्ष अधिक पनपेंगे। जिससे हरियाली अधिक होगी। लोगों ने जिलाधिकारी की इस पहल का स्वागत किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर यह प्रयास ठीक से फलिभूत हुआ तो आने वाले समय में लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। 
इस दौरान रीप परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने कहा कि चीड़ के बीज से पाइन नट्स फ्रूट और पाइन सीड ऑयल प्राप्त करने के पश्चात सेकेंडरी उत्पादों के रूप में  साबुन और स्क्रब  जैसे उत्पाद भी तैयार हो सकेंगे। साथ ही इस पर  और भी रिसर्च किया जाएगा जिससे अन्य उपयोगी उत्पादों को भी तैयार किया जा सके। इस मौके पर   जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत, ग्राम प्रधान पाली जयवीर सिंह रावत, रीप परियोजना प्रबंधक संस्था से कीर्ति गुसाईं सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
 

 

1 of 8
- +

यह भी पढ़ें : डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में पौड़ी गढ़वाल को कई उपलब्धियां और सौगात दे गया वर्ष 2023, जिले के विकास को लेकर रहा खास, जानें उपलब्धियां …..

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
  • शादी-विवाह समारोह में गैस सिलेंडर के लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.