बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ई-ऑफिस प्रणाली में विभागों की प्रगति की ली समीक्षा बैठक, एक दर्जन विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 24, 2024 3:27 अपराह्न

पौड़ी : ई-ऑफिस प्रणाली में विभागों की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकांश विभागों की खराब प्रगति के चलते जिलाधिकारी ने एक दर्जन विभागाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। तहसील स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली को गति प्रदान करने के लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं।

मंगलवार को आयोजित ई-ऑफिस की समीक्षा बैठक में विभागों की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली पारम्परिक पत्राचार के तौर तरीकों का परिवर्तित डिजिटल स्वरूप है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कार्यो के संपादन में तेजी आ सके। ई-ऑफिस के माध्यम से पत्राचार करने में फिसड्डी विभागों में शामिल सहायक निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला/प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआइसी), खण्ड विकास अधिकारी कोट, उपजिलाधिकारी सतपुली व कोटद्वार, ईओ नगर निकाय जोंक, सतपुली व थलीसैंण का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला कार्यालय, सीडीओ कार्यालय, ग्रामीण विकास कार्यालय, मत्स्य, पर्यटन व ग्रामीण निर्माण विभाग की प्रगति की सराहना भी की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की स्थिति खराब है वे यथाशीघ्र समस्त प्रकार के पत्राचार को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से निष्पादित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करण रावत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, आईटीडीए राजेश कोहली, ईडीएम सचिन भट्ट सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.