शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिना लाइसेंस वाहन संचालन करने वालों के विरूद्व करें सख्त वैधानिक कार्यवाही – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2024 3:20 अपराह्न
पौड़ी : बिना लाइसेंस वाहन संचालन करने वालों के विरूद्व सख्त वैधानिक कार्यवाही करें। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एन्फोर्समेंट की कार्यवाही में तेजी लाये। उपरोक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय पौड़ी में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति में दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को एन्फोर्समेंट की कार्यवाही में तेजी लायें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि से जुड़े विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी स्थान दुर्घटना संभावित चिन्हित किये गये हैं अथवा जहां पर हाल ही में दुर्घटनाएं घटित हुई हैं उन स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए चेतावनी व संकेतक बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर की यदि जरूरत हो तो उसे लगाने, क्रैश बेरियर्स, रंबल स्ट्रीट इत्यादि जो भी लगाया जाना चाहिए उसको लगाना सुनिश्चित करें, जिससे सड़क मार्गों पर सफर सुरक्षित और सुगम हो सके। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा नशे में वाहन संचालन करने वालों के विरूद्व की गयी 27 चालानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह एन्फोर्समेंट बढ़ायें। साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही के समय में जहां पर भी सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई हैं उनकी केस स्टडी करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि तद्नुसार सुधारात्मक कार्यवाही की जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार आदि कैम्प कार्यालय में उपस्थित थे तथा अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी व समस्त क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी, विभिन्न खंड़ों के अधिशासी अभियंता वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.