बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला योजना में दिसम्बर माह के अन्त तक 60 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाना सुनिश्चित करें अधिकारी – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2024 11:52 पूर्वाह्न
  • जिला योजना में खराब वित्तीय प्रगति के चलते जिलाधिकारी ने आधा दर्जन अधिकारियों के वेतन आहरण पर लगायी रोक।
  • बीस सूत्री कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार, पीडी व पीएमजीएसवाई के नोडल अधिकारी का वेतन रोका।

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सूचना विज्ञान केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक में जिला योजना/राज्य सेक्टर/केन्द्र पोषित व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। योजनाओं में खराब वित्तीय प्रगति के चलते जिलाधिकारी ने सात अधिकारियों के माह दिसम्बर के वेतन आहरण पर रोक लगायी। जबकि तीन अधीक्षण अभियंताओं को योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की मॉनिटरिंग में शिथिलता पर चेतावनी जारी की गयी।

सोमवार को आयोजित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला योजना में न्यूनतम प्रगति के चलते जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा, आहरण वितरण अधिकारी समाज कल्याण/डीपीआरओ, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि लैंसडौन, बैजरों, प्रा.खं. पौड़ी, नि.खं. पौड़ी व पाबौ जबकि बीस सूत्री कार्यक्रम में खराब प्रगति के चलते परियोजना निदेशक डीआरडीए व पीएमजीएसवाई के नोडल अधिकारी के माह दिसम्बर के वेतन आहरण पर रोक लगायी गयी। योजनाओं की वित्तीय प्रगति की मॉनिटरिंग पर शिथिलता को लेकर जिलाधिकारी ने अधिक्षण अभियन्ता लोनिवि, लघु सिंचाई व पेयजल निगम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिसम्बर माह के अंत तक जिला योजना में 60 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाने पर ही वेतन आहरित किया जायेगा।

बीस सूत्री में टीकाकरण की खराब प्रगति पर सीएमओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की खराब स्थिति पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को चेतावनी जारी की गयी। बीस सूत्री में स्वास्थ्य विभाग की 4 मदें सी कैटेगरी में जबकि 01 मद डी कैटेगरी में शामिल होने के चलते जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी मदों को ए कैटेगरी में लाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। जबकि बी कैटेगरी में शामिल मदों के विभागीय अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी अपने दायित्वों का मनोयोग से निर्वहन करते उसे ए कैटेगरी में लाना सुनिश्चित करें।

ग्राम्य विकास विभाग की वित्तीय प्रगति की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिये। जबकि विधायक निधी की व्यय प्रगति पर जिला विकास अधिकारी को आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिये हैं। जिला योजना में अवमुक्त 1 अरब 19 करोड की धनराशि के सापेक्ष माह नवम्बर तक 58 करोड़ 19 लाख रु की धनराशी का व्यय किया गया जो कि अवमुक्त धनराशि का लगभग 49 प्रतिशत है। इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सेक्टर में 64 प्रतिशत जबकि केन्द्र पोषित योजना में लगभग 90 प्रतिशत प्रगति शामिल है।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, ईई लोनिवि दिनेश बिजल्वांण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला प्रोबेशन अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल, जिला क्रीडा अधिकारी संदीप डुकलान, ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी डीके जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.