बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जल जीवन मिशन कार्यो को युद्वस्तर पर पूरा करें अधिकारी – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2023 7:05 अपराह्न
 
 
कोटद्वार । जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा बैठक ली। विद्युत विभाग से पंपिंग स्टेशन पर पानी को पम्प करने के लिए विद्युत संयोजन दिये जाने में बरती जा रही ढिलाई पर अधिशासी अभियंता विद्युत श्रीनगर, पौड़ी व कोटद्वार के वेतन रोकने के निर्देश दिये। वहीं द्वारीखाल क्षेत्र में कम प्रगति पर संबंधित उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यो की बैठक लेते हुए उपजिलाधिकारी पौड़ी को कल्जीखाल व पैडुल क्षेत्र में जल जीवन मिशन कार्यो में हो रहे विवादों का निस्तारण करते हुए दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। वहीं उन्होंने अन्य क्षेत्रों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कार्यों को लेकर समस्या हो रही है उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे वहां समस्या का समाधान करते हुए कार्यों की आगे बढ़ाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2 करोड़ से अधिक वाली योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।
जल संस्थान पौड़ी ने निमार्ण कार्यों की भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदारों के लंबित बीजकों का प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों का इसी माह का लक्ष्य देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों को गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष जिन अधिकारियों ने कार्य पूर्ण नहीं किया है उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जनपद में 2778 योजनाओं में से 2209 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम मो0 मीशम, जल संस्थान पीके सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एसके रॉय, अधिशासी अभियंता पेयजल कोटद्वार अभिषेक मिश्रा, पौड़ी वीरेंद्र भट्ट, श्रीनगर दीक्षा नौटियाल, पीमए स्वजल दीपक रावत, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.