शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विभागीय अधिकारी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए रहें तत्पर – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2024 11:34 पूर्वाह्न
  • जिलाधिकारी ने फोन कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से शिकायत की ली जानकारी, दिया भरोसा
  • जिलाधिकारी ने ली सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पौड़ी : जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर लंबित सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सोमवार सायं को जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की बैठक लेते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए तत्पर रहें। बैठक में जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि व डीपीआरओ के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पेयजल निगम व वन विभाग को कहा कि 36 दिन से अधिक शिकायतों का निस्तारण तत्काल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं को उसकी सूचना देना सुनिश्चित करें। वहीं रिखणीखाल क्षेत्र में बंदरों से निजात दिलाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को प्राथमिकता के आधार पर शिकायत का निस्तारण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पेयजल व वन  विभाग से संबंधित शिकायतकर्ताओं से फोन कॉल द्वारा बात कर शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए यथासंभव निस्तारण का भरोसा दिया।
बैठक में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन एल-1 में 321, एल-2 में 59, एल-3 में 169 व एल-4 में 72 शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें उत्तराखंड़ पेयजल निगम की 36 दिन से अधिक 11 व वन विभाग की 12 शिकायतें हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, एसडीओ वन विभाग आईषा बिष्ट, जिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पश्चिम एशिया संकट का असर : पैरासिटामॉल समेत कई दवाएं महंगी, कच्चे माल की कीमतों में 40% तक उछाल
  • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
  • अमेरिका में गैस प्लांट खोलने की बजाय मोदी सरकार को गोबर गैस प्लांट में निवेश करवा कर भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहिये – उविपा
  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.