बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद पौड़ी व बिजनौर जनपद के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन अवधि के दौरान दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर होने वाली सभी गतिविधियों पर निरंतर रूप से निगरानी बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2024 3:44 अपराह्न
 
कोटद्वार । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कोटद्वार बॉर्डर एरिया क्षेत्र में निर्वाचन अवधि के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाने के संबंध में आयोजित की गई जनपद पौडी और यूपी के जनपद बिजनौर व नजीबाबाद के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों के अधिकारियों को संयुक्त निगरानी करने के निर्देश दिए। 
शुक्रवार को आईएचएमएस कोटद्वार में आयोजित बैठक में जनपद पौड़ी गढ़वाल के अधिकारी व उत्तर प्रदेश के बिजनौर – नजीबाबाद जनपद के अधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बैठक में कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल व बिजनौर जनपद से मिलने वाले विभिन्न मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिससे सीमाओं पर हो रही आवाजाही की मॉनिटरिंग नियमित रूप से होती रहे। साथ ही उन्होंने दोनों सीमाओं के बीच नियमित चेकिंग अभियान व पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल व उत्तर प्रदेश के बिजनौर – नजीबाबाद के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, चेकिंग अभियान, समय-समय पर संयुक्त बैठक करते हुए चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की सीमाओं पर कच्ची शराब, ड्रग्स, कैश इत्यादि पर नजर बनाए रखें। 
कहा कि दोनों सीमाओं के अधिकारी आबकारी विभाग व बैंक अधिकारियों के साथ भी समय-समय पर बैठक करना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग भी आपसी को बेहतर कोऑर्डिनेशन से कार्य करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने कहा कि दोनों सीमाओं के पुलिसबल नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद  व उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की पुलिस नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरे निगरानी, पेट्रोलिंग, संयुक्त बातचीत से किसी भी अवैध गतिविधि पर नियंत्रण रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी पौड़ी ईला गिरी, अपर जिलाधिकारी बिजनौर विनय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद राज बहादुर, उप जिलाधिकारी नगीना अवनीश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट, अलर्ट मोड में प्रशासन
  • भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने उठाई महिला अधिकारों की आवाज, नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.