सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : स्थानीय लोकपर्व इगास का आयोजन कर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की अनोखी शुरूआत, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों को लोगों ने सराहा

पौड़ी के रामलीला मैदान में भैला खेलने उमड़ पड़े लोग, महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने की मुक्तकण्ट प्रशंसा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2022 3:28 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उत्तराखंड के प्रसिद्व लोकपर्व इगास का रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजन करके स्थानीय  लोक संस्कृति के संरक्षण में बड़ा कदम उठाया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित जनपद स्तरीय विभिन्न अधिकारियों तथा कार्मिकों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के सदस्यों, महिला मंगल दलों, लोक संस्कृति से सीधे जुड़े हुए स्थानीय कलाकारों, बच्चों, बुजुर्गों सहित स्थानीय जनमानस सभी ने जनपद में पहली बार आयोजित किये जा रहे इगास लोकपर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्थानीय लोक संस्कृति और त्यौहार को जीवंत होते देख सभी लोगों ने जिलाधिकारी और उनकी टीम की मुक्तकण्ट प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से आज जनपद पौड़ी से लोक संस्कृति को बचाने की अनुठी मुहिम शुरू हुई है इससे स्थानीय संस्कृति के शूभचितंकों, स्थानीय निवासियों और पहाड़ की संस्कृति से प्यार जताने वालों को आशा जगी है कि अब स्थानीय संस्कृति के दिन फिर से बहुरने वाले हैं। सभी लोगों ने जिलाधिकारी को इस पुनित कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्कृति के संरक्षण के इस तरह के प्रयास आगे भी निरंतर होते रहने चाहिए।
इस दौरान इगास पर्व कार्यक्रम का शुभांरभ करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में वैश्वीकरण की बहार में लोग अपनी स्थानीय संस्कृति को भूलते-बिसरते जा रहे हैं। जबकि हमें अपनी स्थानीय संस्कृति की अच्छी चिजों को देश-दुनियां के सामने लाना चाहिए। इससे एक ओर तो लोग हमारी संस्कृति से रूबरू होंगे दूसरा लोग जब हमारे क्षेत्र में पर्यटन भ्रमण पर आयेंगे या हमारे स्थानीय उत्पाद-व्यंजकों को अपनायेंगे तो इससे हमारी आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसलिए लोगों को अपनी मूल जड़ो से जुड़े रहना चाहिए तथा वैश्वीकरण के दौर में अपनी संस्कृति के बलबूते जितना बेहतर हम हासिल कर सकते है उस दिशा में सकारात्मक पहल करती रहनी चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानी इगास पर्व को लेकर लोगों में जो उत्साह और उमंग है वह देखने लायक है। उन्होंने इगास पर्व के अवसर पर लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों और कार्मिकों ने महिला मंगल दल, स्थानीय महिलाओं, युवा, बुजुर्गों तथा सामान्य जनमानस के साथ इगास के भैलों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्व लोक कलाकार गजेंद्र राणा ने भी अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी तथा लोगों को झूमने पर मजबूर किया। स्थानीय महिला मंगल दल की टीम द्वारा इगास गीत, वीर माधो सिंह भंडारी के इगास गीत गाकर लोक पर्व में चार-चांद लगाए।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी आयोनकर्ताओं को बहुत ही कम समय में आयोजन करवाने पर बधाई दी तथा इगास पर्व की सभी प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आंनद भारद्वाज, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला क्रिड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, व्यपार मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप गुसांई, मंहिला मंगल दल अध्यक्ष कमला रावत, सरिता नेगी सहित अन्य अधिकारी, कार्मिक व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.