सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने तहसील दिवस में सुनी जन समस्याएं, श्रीनगर शहर को डस्ट फ्री बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2024 3:26 अपराह्न
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस श्रीनगर का आयोजन
  • श्रीनगर तहसील दिवस में 12 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • श्रीनगर शहर को डस्ट फ्री बनाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
श्रीनगर : आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु श्रीनगर तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बंधित रही।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में शिकायतकर्ता पंकज सती ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीचड़ फैलने और नालियों में जलभराव होने की शिकायत की। जिलाधिकारी लो.नि.वि. एन.एच. डिवीज़न को समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान राजेश सिंह ने वार्ड 13 की अनुसूचित जाति बस्ती के मिलन केन्द्र के समीप रेत बजरी रखने से हो रही समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। सुषमा, सीमा व प्रभा सहित अन्य लोगों ने डांग में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी न होने और स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
घसिया महादेव निवासी सुरेश चंद्र की स्ट्रीट लाइट न होने व सफाई की व्यवस्था न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। दीपा रावत ने डांग गांव के ऊपर जंगलों में पेड़ों की लापिंग करने की मांग की। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भक्तियाना निवासियों ने आवास विकास मैदान में गंदगी व मल मूत्र फैलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सहायक नगर आयुक्त को गंदगी फैलाने वालों के चालान करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शहर में बिना हेलमेट पहने चला रहे दुपहिया वाहनों व बेतरतीब वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीनगर में धूल की समस्या पर उपजिलाधिकारी को डस्ट फ्री शहर बनाने के लिए प्लान तैयार करने व उसे अमल में लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी-छोटी शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारी अपने स्तर से निस्तारण करें। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस में जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका तत्काल निस्तारण करते हुए आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।
तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता पीएमजेएसवाई एपी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करन सिंह रावत (अ. प्रा.), एमएस उप जिला अस्पताल डॉ. विमल गुसांई, सीएमएस बेस अस्पताल डॉ. अजय विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत सहायक अभियंता जल संस्थान कृष्ण कांत, आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.