शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2026 6:14 अपराह्न
  • आजादी के पर्व को गरिमा और भव्यता से मनाने की तैयारी, जिला प्रशासन ने कसी कमर
देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने समारोह स्थल पर सीटिंग प्लान, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है, इसलिए समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह स्थल पर अतिथियों एवं आमजन के बैठने की व्यवस्था के लिए स्पष्ट एवं व्यवस्थित सीटिंग प्लान तैयार किया जाए। पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति एवं वैकल्पिक व्यवस्था की भी समुचित तैयारी रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को यातायात प्लान तैयार कर समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने, वाहनों के आवागमन के लिए आवश्यक रूट डायवर्जन एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से संबंधित सभी तैयारियां आपसी समन्वय से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व निरीक्षण करते हुए कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र जुआंठा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, उप निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.