मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम घोषणाओं की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख़्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2025 10:03 पूर्वाह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख़्त रुख अपनाया। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने  महाविद्यालय पोखड़ा की प्राचार्या द्वारा दो वर्षों से विद्यालय भवन हेतु भूमि चयन न करने पर डीएम ने उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए। वहीं नगर पंचायत जोंक के ईओ द्वारा जानकी सेतु से बीटल्स स्थल तक नव निर्मित रास्ते की डीपीआर तैयार न किए जाने पर भी वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ईओ दुगड्डा द्वारा चार मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कोई कार्रवाई न करने और लोनिवि दुगड्डा द्वारा यमकेश्वर के जुलेड़ी-दोषण मार्ग का कार्य एक वर्ष से लंबित रखने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने आगे कहा जो कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया करें और अधिकारी फील्ड में जाकर कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की प्राथमिकता हैं और इनमें देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि वर्ष 2022 से अब तक कुल 87 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 36 पूर्ण, 32 शासन स्तर पर विचाराधीन और 14 घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है। बैठक मे अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मीशम, एएसपी अनूप काला, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन शर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,  युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जाएंंगे राज्यसभा, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.