बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नकल विहीन परीक्षा से ही योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2025 4:15 अपराह्न
  • जनपद में 123 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, 13585 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
पौड़ी : हाई स्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा को नकल विहीन व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जीआईसी पौड़ी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षाओं का आयोजन शांति पूर्ण तरीके से किया जाए और बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने पाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नकल मुक्त परीक्षा हो और सभी संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सख्ती से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि नकल विहीन परीक्षा से ही योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर, शौचालय, विद्युत व पेयजल की व्यवस्था हो। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत बोर्ड परीक्षा के दौरान निगरानी बनाए रखें। कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों की अच्छे से तलाशी कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराएं और किसी के द्वारा भी परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में अलग अलग रखें और जिस दिवस पर जो परीक्षा होनी है उसके कोड का मिलान अच्छे से कर लें। उन्होंने परीक्षा प्रभारी को गंभीरता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश भी दिए।
जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक ने बैठक में बताया कि जनपद के अंतर्गत 123 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 13585 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही बताया कि 18 सचल दल बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी से 11 मार्च तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी है। बताया कि हाई स्कूल में 3308 छात्राएं व 3259 छात्र, जबकि इंटर मीडिएट में 3496 छात्राएं व 3522 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही विकास खंड स्तर पर 15 सचल दल व जनपद स्तर पर 03 सचल दल बनाए गये हैं। बैठक में एएसपी अनूप काला, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, खंड शिक्षाधिकारी पाबौ अमित चौहान, पौड़ी मास्टर आदर्श, यमकेश्वर केएस टोलिया, द्वारीखाल सुरेंद्र सिंह नेगी, एकेश्वर गुंजन अमरोई सहित अन्य अधिकारी व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।    
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने UKSSSC सचिव को किया तलब
  • पौड़ी गढ़वाल के 21 मेधावी छात्रों का सम्मान, उत्तराखण्ड बोर्ड टॉपर्स को डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.