बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन, कहा – जिन कार्मिकों की ड्यूटी निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए लगाई गई है, उनकी ड्यूटी न तो हटाई जाएगी और न ही बदली जाएगी

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2024 5:52 अपराह्न
हरिद्वार : आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को एनआईसी कक्ष पहुंचकर कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन। रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र अधिकारी आदि उपस्थित थे। प्रथम रेंडमाइजेशन में 130 प्रतिशत कार्मिक लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सभी विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी स्लिप के साथ ही प्रपत्र 12 के प्रारूप वितरित करने के निर्देश दिए।

मेडिकल बोर्ड का किया गया गठन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए लगाई गई है, उनकी ड्यूटी न तो हटाई जाएगी और न ही बदली जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से ड्यूटी से हटाने के लिए सीएमओ के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार अनफिट पाए जाने पर ही कार्मिक को निर्वाचन ड्यूटी से हटाया जा सकेगा।

निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों के लिए मतदान के लिए होगी ये व्यवस्था

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की मतदाता सूची में दर्ज जनपद के मतदान कार्मिक लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जिस स्थान पर तैनात होंगे, उसी बूथ पर इडीसी के माध्यम से मतदान कर करेंगे तथा जनपद की मतदाता सूची में दर्ज जनपद के निर्वाचन से जुड़े ऐसे कार्मिक जो बूथ से हटकर तैनात किए गए हैं, वह इडीसी के माध्यम से नजदीकी बूथ पर मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों के निर्वाचन से जुड़े कार्मिक बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण में प्रपत्र 12 के संबंधित प्रारूप नियमानुसार भरकर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक व्यक्तिगत एवं नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए शतप्रतिशत मतदान करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में अधिक से अधिक मतदान की अपील की

जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही जनपद के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपने मत के महत्व को समझें और बिना किसी प्रलोभन के मतदान अवश्य करें, क्योंकि मतदान जितना अधिक होगा लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने हेतु जनता से अपने–अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया।

प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्मिकों को 19 मार्च से 22 मार्च तक बी.एच.ई.एल. (भेल) के कन्वेंशनल हॉल में विभिन्न चरणों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की  सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि मतदान व मतगणना में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहाकि सभी प्रपत्रों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करके जनपद में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुरक्षित चुनाव संपन्न कराना सुनिश्चित करें। नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का निर्देशित किया कि तिथि को प्रशिक्षण समय से 30 मिनट पूर्व प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन के लिए जनपद के कुल 14966 कार्मिकों का डाटा फीड किया गया है।  उन्होंने बताया कि दूसरा रेंडमाइजेशन ऑब्जर्वर की उपस्थिति में किया जाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.