शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कपकोट के रीमा खनन क्षेत्रों का किया दौरा, कई खड़िया खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर उनके मानकों की पड़ताल की

शेयर करें !
posted on : जनवरी 19, 2025 1:23 पूर्वाह्न
बागेश्वर : जिला प्रशासन की सख्ती के चलते खड़िया संचालकों में खलबली मची हुई है। जिला एवं तहसील एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स खड़िया खदानों का स्थलीय निरीक्षण कर मानकों की जांच पड़ताल कर रही है। इस सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कपकोट के रीमा खनन क्षेत्रों का दौरा किया। कई खड़िया खुदानों का स्थलीय निरीक्षण कर उनके मानकों की पड़ताल की। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हिदायत देते हुए खड़िया खुदानों के मानकों की बारीकी से जांच करने एवं गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खड़िया खदानों में पैनी निगरानी रखते हुए अवैध अतिक्रमण व खनन पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा मा.उच्च न्यायालय के आदेश को धरातल पर शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। तथा इस पर लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने मौके पर भूवैज्ञानिक,प्रभागीय वनाधिकारी,जिला खान अधिकारी एवं एसडीएम को खनन खुदानों के मानकों का बारीकी से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खड़िया खुदान में गड़बड़ी मिलने पर खड़िया संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी करवाई अमल में लायी जाए। 
इससे पूर्व शुक्रवार देर शाम को भी जिलाधिकारी ने जिला एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अवैध खनन को लेकर मा.उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिले एवं तहसील स्तर पर गठित निरोधक दल को नियमित सक्रियता व तत्परता से कार्य करने के कड़े निर्देश देते हुए अवैध खनन,अतिक्रमण आदि को लेकर सम्बंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, जिला खान अधिकारी नाजिया हसन, एसडीओ तनुजा परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
  • गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी
  • गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार
  • 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड में मिला स्वर्ण
  • ऋषिकेश के पुल पर रोने लगी विदेशी महिला, बताई वजह
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
  • लंबित ई-चालान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वाहन जब्ती से लेकर RC और PUC सेवाओं पर रोक के निर्देश
  • वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार
  • धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • नंदा जात यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.