बुधवार, जुलाई 2, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने कृषक वैज्ञानिक संवाद का किया शुभारंभ, काला और लाल धान बनेगा बागेश्वर की पहचान

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2025 4:13 अपराह्न
  • प्रगतिशील किसानों को बांटे काले धान के बीज, जैविक खेती को दी नई दिशा
बागेश्वर : विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (नमैट) के अंतर्गत आतमा योजना के तहत कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को काला और लाल धान जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों को काले धान के बीज भी वितरित किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि काले धान की बाजार में अत्यधिक मांग है और यह किसानों के लिए आय का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को इस दिशा में हरसंभव तकनीकी और संसाधनगत सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं इस फसल को अपनाएं, बल्कि अन्य कृषकों को भी इसके लाभों से परिचित कराएं। जैविक खेती को समय की मांग बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक रूप से उत्पादित काला और लाल धान न केवल स्वास्थ्यवर्धक होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी प्रीमियम कीमत भी प्राप्त होगी। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही उपलब्ध कराए जाएं, और इस अभियान को योजनाबद्ध व चरणबद्ध ढंग से संचालित किया जाए। काला और लाल धान की खेती को बढ़ावा देने से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बागेश्वर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और जैविक खेती की तकनीकों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेती, उद्यान अधिकारी आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरस्वती ने हस्तशिल्प को बनाया आर्थिकी का जरिया
  • पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से
  • अतिथि शिक्षकों ने किया कलस्टर विद्यालयों के सृजन का विरोध
  • जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 364 नामांकन पत्र बिके
  • कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार के बड़े फैसले, रोजगार योजना, खेल नीति, R&D फंड समेत कई फैसलों पर मुहर
  • उत्तराखंड: इस विभाग ने मानसून में लगाई कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, अधिकारियों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य
  • “सेवा, समर्पण और संस्कार का सम्मान: अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी को भावभीनी विदाई”
  • आज से बदले कई नियम, रेलवे टिकट से लेकर ATM निकासी और क्रेडिट कार्ड शुल्क तक, आम जनता पर सीधा असर
  • जनता के अफसर IAS सविन बंसल, जब सिस्टम थमे, तो जनता का सहारा बने डीएम, जिसनें आमजन के दिलों में बनाई जगह
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिकों का हुआ पहला रेन्डमाइजेशन, देहरादून जिले के 1090 पोलिंग बूथों के लिए चयनित हुए पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.