गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने तहसील एवं ब्लॉक कार्यालय बागेश्वर का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए यें निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2025 4:29 अपराह्न
बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को तहसील एवं ब्लॉक कार्यालय बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस को बढ़ावा देते हुए कार्मिकों की उपस्थिति बायोमैट्री से सुनिश्चित कराने एवं तहसील परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने क निर्देश दिए। उत्तराधिकार,दाखिला खारिज एवं राजस्व वादों के मामले लम्बित नहीं रखने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने राजस्व लेखाकार अनुभाग का निरीक्षण करते हुए कहा कि विभिन्न एवं मुख्य देयकों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। आरके अनुभाग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्तराधिकार,दाखिला खारिज, खतौनी आदि मामलों को देखा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सर्विस बुक,एनपीएस व जीपीएफ बुक के निरीक्षण में सभी बुके अपडेट मिली। जिलाधिकारी ने मॉर्डन रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया। तहसील के बरामदे में खुली बिजली की तारो को सही कराने के साथ ही अग्निशमन उपकरण भी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में स्थापित होर्डिंग व बोर्ड पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सब रजिस्ट्रार, ई- डिस्ट्रिक्ट अनुभाग,जिला पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। 
उसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय बागेश्वर का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सरकार की योजनाओं को धरातलीय स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्मिकों को तत्परता के साथ काम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व ही कार्य स्थल पर नागरिक सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के सुनियोजित विकास के लिए कार्य योजना के अनुरूप कार्य करें। किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता,समयबद्धता व पारदर्शिता सुनिश्चित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने मनरेगा,सांसद व विधायक निधि के अंर्तगत निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए अवशेष निर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों की परिसम्पत्ति पंजिका बनाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी सरकारी कार्यालयों के सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी कामकाज के लिए ई-ऑफिस के माध्यम कार्य किए जाए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ आलोक भंडारी,तहसीलदार दलीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रेन डांस
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित
  • उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • कल्पेश्वर महादेव मंदिर में बारिश से नुकसान
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी, चंपत राय को क्लीन चिट
  • उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.