शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम आशीष भटगांई ने किया स्थलीय निरीक्षण, त्वरित राहत कार्यों के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2025 4:14 अपराह्न

बागेश्वर : गत रात्रि भारी वर्षा के कारण कपकोट क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार प्रातः कपकोट के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कपकोट-भराड़ी, कपकोट-कर्मी और कपकोट-हरसिंगाबगड़ मोटर मार्गों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

कपकोट-भराड़ी मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि भारी भूस्खलन के कारण मार्ग पूर्ण रूप से बाधित है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रातिशीघ्र यातायात योग्य बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। इसके पश्चात, उन्होंने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया, जहां भारी मलबे और कटाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अभियंताओं को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कार्यों में विलंब न हो और उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। कपकोट-हरसिंगाबगड़ मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को यातायात जल्द से जल्द सुचारू करने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि जनसुरक्षा और जनसुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन हेतु पूरी सतर्कता बरती जाए, सभी संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन को सहयोग देने की भी अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन की टीमें क्षेत्र में तत्परता से कार्य कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़खे, उपजिलाधिकारी अनिल रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती : मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, दर्ज हो सकता हैं मुकदमा
  • कोटद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन, महापौर ने स्वच्छ व विकसित कोटद्वार का दिलाया संकल्प
  • चारधाम यात्रा 2026 : गैस संकट और बर्फबारी के बीच सरकार की दोहरी परीक्षा
  • प्रशासन से वार्ता के बाद एनटीपीसी परियोजना पर नौ दिनों से जारी गतिरोध खत्म
  • पाबौ में किसान दिवस का हुआ आयोजन, किसानों ने रखे अपने सुझाव
  • चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय बैठक, विभागों को दिए निर्देश
  • केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग 11 अप्रैल से होगी शुरू
  • नैनीताल हाईकोर्ट में NIM अनियमितता मामले पर सुनवाई, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
  • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर सतर्कता का बड़ा प्रहार, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : रेस्टोरेंट संचालक को ब्लैकमेल करने व धमकी देकर वसूली करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.