शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगाई ने लगाई रात्रि चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश का मौके पर ही समाधान

शेयर करें !
posted on : जून 19, 2025 5:14 अपराह्न
  • जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान : जिलाधिकारी ने रात्रि चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की बातें

बागेश्वर : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बुधवार को विकासखंड गरुड़ के ग्राम बैगाव कालरो स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 28 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह की समयावधि में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, संचार व्यवस्था और बाढ़ सुरक्षा से संबंधित समस्याएं रखी गईं। इनमें दाड़िमखेत में खेतों की बाढ़ सुरक्षा, बेगांव कालारों व मेकाना किमटिया में पेयजल संकट, बेगांव में सड़क का पानी आवासीय भवनों में घुसने की समस्या, दाड़िमखेत में खुले बिजली के तारों और जर्जर पोलों की स्थिति, गौशाला की मांग तथा समानी में चेक डैम निर्माण की मांग प्रमुख रहीं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और प्रशासन का कर्तव्य है कि वह जन अपेक्षाओं पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से लें और समाधान में कोई कोताही न बरतें।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सैलानी इंटर कॉलेज में एनसीसी की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, जल संस्थान एवं जल निगम को पेयजल संकट वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने, सिंचाई विभाग को बाढ़ सुरक्षा कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्युत विभाग को कैंप लगाकर बिजली समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने लोगों से यूसीसी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण कराने की अपील की तथा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सोन सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.