बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम अनुराधा पाल ने जिले के पहले कीवी और ताम्र आउटलेट का किया शुभारंभ, स्वरोजगार की दिशा में खुले नए आयाम, किसानों और युवाओं की आर्थिकी होगी मजबूत

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2024 4:04 अपराह्न

बागेश्वर : जिले का पहला कीवी और ताम्र आउटलेट खुला, जनता को समर्पित। “डीएम ने किया शुभारंभ” ।  पिंडारी सड़क मार्ग के टैक्सी स्टैंड के पास कीवी आउटलेट में मिलेंगे विभिन्न उत्पाद। जिलाधिकारी अनुराधा पाल के कुशल नेतृत्व में जिले में स्वरोजगार की दिशा में नए आयाम खुले। कीवी उत्पादन के बाद कीवी से निर्मित विभिन्न उत्पादों, पेय पदार्थों से किसानों और युवाओं की आर्थिकी होगी मजबूत। सोमवार को जिलाधिकारी ने पिंडारी सड़क मार्ग के टैक्सी स्टैंड के समीप कीवी एवं ताम्र उद्योग आउटलेट का फीता काटकर शुभारंभ किया।

आउटलेट का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आउटलेट खुलने से कीवी उत्पादकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जहां वह कीवी का विक्रय कर सकेंगे वहीं वह इससे बने उत्पाद भी आसानी से बेच सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की आय में वृद्वि करने एवं जनता  को यह गुणकारी फल आसानी से मिल सकें इस हेतु आउटलेट सेंटर खोला गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कई इलाकों पर कीवी प्रमुख उत्पादक फल बन चुका है। जनपद की कीवी का आकार बड़ा और गुणकारी होने से यहां की कीवी की मांग बाजार में ज्यादा है। कीवी उत्पादन से और ज्यादा किसान जुड़े इसके लिए राज्य सेक्टर व जिला योजना से भी किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। तथा कीवी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कीवी उत्पादन से किसानों की अच्छी आमदनी हो रही है इसको लेकर किसान भी काफी उत्साहित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि कीवी का उत्पादन ज्यादा होने से किसानों को बाजार मुहैया कराने के लिए चारधाम यात्रा मार्ग,एवं अन्य जिलों में कीवी आउटलेट खोलने का भी प्रयास किया जाएगा। 

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने जिले में ताम्र उद्योग से जुड़े हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को भी बाजार मुहैया कराया है। पिंडारी सड़क मार्ग के टैक्सी स्टैंड के निकट आउटलेट में तांबे से बने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्मृति चिन्ह,पारम्परिक वर्तन आदि जनता को आसानी से मिल सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि ताम्र उद्योग से खरई पट्टी के 40 कारीगरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर.सी तिवारी,जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रमोहन, परियोजना प्रबंधक रिप मो.आरिफ, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.