शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीन दिन से लापता कर्मी को खोजने की डीएम व एसपी से लगाई गुहार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2025 11:13 अपराह्न
  • कर्णप्रयाग के सिमली के पास 13 अगस्त की रात अचानक लापता हो गया था कर्मचारी

गोपेश्वर (चमोली)। आपातकालीन सेवा 108 में तैनात कर्मचारी तीन दिन से लापता है। परिजन और उसके साथ काम करने वाले उसे लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 13 अगस्त की रात मरीज को लेकर जाते समय वह कर्णप्रयाग के सिमली के पास से लापता हो गया था। इसे लेकर कर्मचारी के परिजन और काम करने वाले अन्य स्टाफ कर्मी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां अवकाश होने पर उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपा।

108 में तैनात ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नी​शियन) गौरव कुमार (22) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी बगवान कनोठ 13 अगस्त की रात बारिश के बीच रेफर मरीज को थराली से श्रीनगर लेकर जा रहे था। सिमली के नजदीक गदेरे के पास मार्ग बंद हो रखा था। बारिश के बीच गौरव मार्ग देखने के लिए निकला, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं आया। काफी देर तक गौरव का पता नहीं चलने पर 108 चालक ने इसकी सूचना अपने स्टाफ को दी। उसके बाद कर्णप्रयाग से अन्य एंबुलेंस से मरीज को रेफर किया गया, लेकिन गौरव का कुछ पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची गौरव की बुआ सरिता चौहान ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिमली के पास कोई गाड़ी फंसी थी। जिसे निकालने के लिए लोग धक्का लगा रहे थे। गौरव भी गाडी को धक्का लगाने के लिए गया था। आशंका जताई जा रही है कि वहां पर वह खाई में गिर गया और नीचे बह रही आटागाड़ में उसके बहने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्ट्रेट में अवकाश होने के चलते वह एसपी कार्यालय गए और ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गौरव का पता लगाने की गुहार लगाई। गौरव घर का इकलौता बेटा है उसकी छोटी बहन है। पिता हार्ट के मरीज हैं। बेटे के लापता होने की सूचना के बाद से माता-पिता और उसकी छोटी बहन बहुत चिंतित हैं। गांव के लोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगातार घटनास्थल के साथ ही अन्य जगह पर उसकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक गौरव का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल पर खाई से गौरव का छाता भी बरामद हुआ है। कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले 108 कर्मियों में राहुल, हरीश, भुपेश, दिपेंद्र, अमित, जयेंद्र, केशव, प्रदीप, रजनी, मंजू, सुरेंद्र, राकेश, ताजबर, तरुण आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
  • धर्म और संस्कृति का संगम : ज्योतिर्मठ में आज से रामलीला महायज्ञ का भव्य शंखनाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.