बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम व एसपी ने ग्राउंड पर उतर कर लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 11:08 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने ग्रांउड पर उतर कर बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को जायजा लेते संवेदनशील स्लाइडिंग जोन, पहाड़ी कटिंग क्षेत्रों, संकरे मार्गों और संभावित भूस्खलन प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

बदरीनाथ धाम की यात्रा को शुरू हुए एक माह का समय हो गया है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। भारी भीड़, बदलते मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद चमोली जिला प्रशासन और पुलिस की लगातार मॉनिटरिंग तथा ग्राउंड लेवल पर सक्रियता से यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम और एसपी ने धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संवेदनशील स्लाइडिंग जोन, पहाड़ी कटिंग क्षेत्रों, संकरे मार्गों और संभावित भूस्खलन प्रभावित स्थलों का जायजा लिया। सीमा सड़क संगठन, एनएच, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 अलर्ट मोड में कार्य किया जाए। जेसीबी, पोकलैंड, हाइड्रा और मलबा हटाने वाली मशीनों के साथ पर्याप्त मैनपावर हर समय तैनात रखने को कहा ताकि किसी भी आपात स्थिति में मार्ग को जल्द सुचारू किया जा सके।

डीएम और एसपी ने ज्योतिर्मठ बीआरओ कैंप में कर्नल अंकुर महाजन के साथ बैठक कर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक खराब सड़क और हाथी पर्वत क्षेत्र में सड़क कटाव की समस्या पर चर्चा यातायात संचालन को और अधिक सुगम बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों, यातायात कर्मियों और कर्मचारियों से संवाद कर श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार और सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। पार्किंग, बैरियर व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और मेडिकल सहायता व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

डीएम और एसपी ने बदरीनाथ पहुंच कर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने के उपरांत मंदिर क्षेत्र, दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। माणा गांव प्रधान धर्मेंद्र चैहान, पूर्व ग्राम प्रधान पीताम्बर मोल्फा और अन्य अधिकारियों से यात्रा संचालन को लेकर चर्चा की। माणा और घस्तोली पार्किंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बद्रीनाथ थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान चमोली के उप-जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डे, ज्योतिर्मठ के एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक होशियार पंखोली, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) दक्ष शोखंद, व दिवेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.