बुधवार, अगस्त 27, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम व एसपी थराली मोर्चे पर, प्रभावितों को दे रहे भरोसा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2025 10:42 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार थराली आपदा प्रभावित में प्रभावितों की मदद के लिए डेरा डाले हुए है। प्रभावितों की हर संभव मदद को जी जान से जुटे हुए हैं।

मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने भू-स्खलन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए दरारों और भू-स्खलन स्थलों पर तकनीकी टीम से जांच करवाने को कहा। उन्होंने राडीबगड़, कोटडीप, हॉस्पिटल मुहल्ला क्षेत्र का जायजा लेते हुए यहां पर पहाड़ के बड़े हिस्से में दरारें आने तथा चट्टानों के अटके होने की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके निस्तारण के लिए तकनीकी राय लेने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग, भूवैज्ञानिक एवं कार्यदायी संस्थाओं पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग को इसका संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिससे वास्तविक स्थिति का सही आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने ने थराली-डूंगरी पक्की सड़क पर आई दरारों का भी निरीक्षण किया। आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों का भी जायजा लिया और तहसील स्तर के अधिकारियों को नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि आपदा के कारण उन्हें पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को जल संस्थान के जेई के साथ समन्वय कर तत्काल जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पहाड़ी के ऊपर लटके बड़े पत्थरों की स्थिति का भी अवलोकन कर खतरे की संभावना को देखते हुए इसके नीचे मकानों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थान अथवा राहत शिविरों में शिफ्ट होने की अपील की। बारिश होने की स्थिति में पुलिस प्रशासन मौके पर बैरिकेडिंग कर यातायात को तत्काल रोकने का भी कहा। जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

डीएम ने अस्पताल का भी भ्रमण कर तैनात चिकित्सकों को सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • साझेदारी से स्वस्थ व समृद्ध उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य निर्माण की ओर विश्वविद्यालय – कुलपति प्रो. एनके जोशी
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में मनाया गया नवागन्तुक छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय ओरिएण्टेशन कार्यक्रम
  • सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्थापित सभी चिकित्सा इकाइयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजी – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • सीएम धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व, स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश
  • सीएम धामी ने किया विधानसभा कार्यालयों का निरीक्षण, पारदर्शी और त्वरित कार्य प्रणाली पर दिया जोर
  • मुख्यमंत्री धामी ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश
  • उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का एलान जल्द, नई कार्यकारिणी होगी घोषित
  • उत्तराखंड : ध्वस्त कानून व्यवस्था औ भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन कूच, सैकड़ों गिरफ्तार
  • नेपाली मजदूरों का डेरा बना बूरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.