posted on : अक्टूबर 16, 2021 3:55 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के संस्कृति, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज एक दिवसीय जनपद के कार्यक्रम भ्रमण पर रहेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 16 अक्टूबर 2021 को कार द्वारा 16:00 बजे घुत्तु, घनसाली टिहरी से प्रस्थान कर 20:00 बजे सर्किट हाउस पौड़ी पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम पर रहेंगे। 17 अक्टूबर 2021 को 08:30 बजे पौड़ी से प्रस्थान कर 12:00 बजे पंचपुरी, बैंजरों पौड़ी पहुंचेंगे, जहां दयानंद सेवा आश्रम नौगांव(पंचपुरी) बैंजरों में उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय जी की 141वीं जयंती समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 14:30 बजे पंचपुरी बैंजरों से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।