मंगलवार, सितम्बर 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला सोशल मीडिया संयोजक बनीं मनीषा ठाकुर, भाजपा संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2025 11:07 पूर्वाह्न

कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहीं मनीषा ठाकुर को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के भीतर उनके अथक परिश्रम, समर्पण और प्रभावी योगदान का परिणाम मानी जा रही है। भाजपा नेत्री मनीषा ठाकुर को मिली इस नई जिम्मेदारी से जिले में भाजपा के सोशल मीडिया प्रबंधन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जिला सोशल मीडिया संयोजक मनीषा ठाकुर ने बताया कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व दिया हैं उसे वह पूर्ण निष्ठां के साथ निर्वहन करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी । उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिये भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन जन पहुँचाने का कार्य करेगी । साथ ही कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया का महत्व बहुत बढ़ गया है। ऐसे में संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर साझा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पूर्व दायित्वों का सफल निर्वहन

मनीषा ठाकुर ने अपनी इस नई जिम्मेदारी से पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को सशक्त किया है। वह पूर्व में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की सोशल मीडिया संयोजक और कोटद्वार विधानसभा की सोशल मीडिया संयोजक व जिला संयोजक सोशल मीडिया के रूप में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इन दायित्वों के दौरान उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता का बखूबी प्रदर्शन किया।

उत्कृष्ट उपलब्धियां और योगदान

  • प्रधानमंत्री से मिला सम्मान : मनीषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संवाद कार्यक्रम “मन की बात” में होने वाले क्विज कॉन्टेस्ट को जीतकर जिले और उत्तराखंड राज्य का नाम गौरवान्वित किया। यह क्विज पूरे विश्व में फैले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित होता है। इस असाधारण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री जी ने उन्हें उपहार स्वरूप अपने हस्ताक्षर कर एक पुस्तक और प्रशंसा पत्र भेजा था, जो उनके लिए एक विशेष सम्मान था।

  • “गाँव चलो अभियान” में सक्रिय भूमिका : संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी हमेशा अग्रणी रही है। “गाँव चलो अभियान” के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से सीधे संपर्क स्थापित किया, जिससे सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में मदद मिली।

  • “सदस्यता अभियान” में अहम योगदान : भाजपा के “सदस्यता अभियान” में भी मनीषा ठाकुर ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया और पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। उनका यह प्रयास संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण रहा।

  • विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी : उन्होंने “घर-घर संपर्क”, “महा जनसंपर्क अभियान”, “सेवा पखवाड़ा”, “राष्ट्रपति अभिभाषण” जैसे संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे पार्टी की योजनाओं और संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने में मदद मिली।

  • लोकसभा चुनाव 2024 में महत्वपूर्ण भूमिका : हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 में मनीषा ठाकुर ने सोशल मीडिया संयोजक के दायित्व को बखूबी निभाया। उन्होंने डिजिटल माध्यमों से पार्टी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भाजपा की विजयश्री में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • नगर निगम चुनावों में उत्कृष्ट प्रदर्शन : नगर निगम चुनावों में भी उन्होंने सोशल मीडिया जिला संयोजक के नाते अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई और पार्टी को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। उनकी रणनीतिक सोशल मीडिया उपस्थिति ने शहरी मतदाताओं को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला सोशल मीडिया संयोजक बनीं मनीषा ठाकुर, भाजपा संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 शिक्षक सम्मानित
  • एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर; 202 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस, पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
  • डीएम विनोद गोस्वामी की अनूठी पहल, जनसुनवाई के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अनुभव
  • एनएआरआई 2025 रिपोर्ट विवाद : महिला आयोग ने पीवैल्यू एनालेटिक्स को लगाई फटकार, मांगी पूरी रिपोर्ट, कहा – अधूरी जानकारी नहीं चलेगी, रिसर्च टीम व एमडी को बुलाया
  • प्रदेश में संस्थागत प्रसव से घटी नवजात शिशु मृत्यु दर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग, गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आशाओं ने निभाई अहम भूमिका
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सतपुली झील व एंगलर हट का किया स्थलीय निरीक्षण, लैंसडाउन के टिप इन टॉप पर लगेगा टेलिस्कोप, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • सीएम धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली कमान, प्रदेशभर में स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा
  • एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत हुए पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि, पुलिस जांच में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.