सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

15 अक्टूबर तक जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त – डीएम

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 12:01 पूर्वाह्न
  • डीएम ने सड़क एजेंसियों को मिशन मोड में जुटने के दिए निर्देश
  • आबादी और प्रमुख मार्गों पर पहले होगा काम

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में सड़कों के गड्ढे अब 15 अक्टूबर तक भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को वीसी हॉल गोपेश्वर में गड्ढामुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए सभी सड़क निर्माण और अनुरक्षण एजेंसियों को समयसीमा से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को सभी सड़क एजेंसियों के साथ नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क पर काम दिखाई देना चाहिए। सभी एजेंसियां आपसी समन्वय से उपलब्ध मशीनरी, मानव संसाधन और अन्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए काम में तेजी लाएं। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों, प्रमुख संपर्क मार्गों और अधिक यातायात वाले हिस्सों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों से आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मरम्मत कार्य में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। नगर निकायों को भी अपने क्षेत्रों की सड़कों का आकलन कर स्पष्ट लक्ष्य तय करने और समयबद्ध तरीके से अभियान पूरा करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत के साथ काम की गुणवत्ता पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में लोनिवि, पीएमजीएसवाई, 75 आरसीसी, राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचआईडीसीएल, 123 आरसीसी और 66 आरसीसी के अधीन सड़कों की स्थिति, गड्ढों की संख्या, मरम्मत का लक्ष्य और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली गई।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, अधिशासी अभियंता तनुज कम्बोज समेत संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.