गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोरोना वैक्सीनेशन एवं ड्राइ रन की तैयारी को लेकर दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2021 4:24 अपराह्न

पौड़ी : जनपद में कोरोना वैक्सीनेशन एवं ड्राइ रन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही जनपद के बेस अस्पताल श्रीनगर, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर, सीएचसी खिर्सू, सीएचसी कोट, जिला अस्पताल पौड़ी, सीएचसी सतपुली, हंस अस्पताल चमोलीसैण सतपुली, सीएचसी पाटीसैण, पीएचसी लालपानी, संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार एवं पीएचसी लक्ष्मणझूला आदि अस्पतालों में 8 जनवरी 2021 को आयोजित ड्राइ रन कार्यक्रम के समुचित कार्य को बेहतर तरीके से संपादित करने के निर्देश जिसके तहत वैक्सीनेशन की पूर्वा अभ्यास किया जाना है। वैक्सीनेशन कार्यो को लेकर उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं वैक्सीनेशन नोडल/एसीएमओ को मानक के अनुरूप कार्मिकों की तैनाती सूची बनाने के निर्देश दिये। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ब्लाक वाईज सूची उपलब्ध कराये। वहीं उपजिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में तैनात कार्मिकों से वैक्सीनेशन के कार्यो स्थानीय स्तर पर ही सहयोग लेना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्वाचन के तर्ज पर कार्य करने होगें। उन्होने ब्लाक वार स्थानीय स्तर पर ही कार्मिकों की वैक्सीनेशन केन्द्रों पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। जिस हेतु एनआईसी एवं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर कार्मिकों की तैनाती डाटाबेस बनाने के निर्देश दिये। उन्होने युवा कल्याण अधिकारी एवं होमर्गाड अधिकारी को निर्देशित किया कि पीआरडी एवं होमगार्ड के जवानों की सूची संपर्क नम्बर सहित मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जबकि आगनबाड़ी कार्यकत्रियों से 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की सूची बनाने में सहयोग लेने के निर्देश दिये।

उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं पंचास्थानीय अधिकारी को निर्देशित किया कि गत निर्वाचन के दौरान ग्रामीण एवं नगर निकाय क्षेत्र की वोटर लिस्ट से 50 वर्ष आयु वाले व्यक्ति की सूची संपर्क नम्बर सहित मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि अभी से वैक्सीनेशन की समुचित तैयारी पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने एसीएमओ को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 722 वैक्सीनेशन स्थलों की सूची ब्लाक वार एनआईसी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपादन करने हेतु तैनात अधिकारी कार्मिक की आपस में बेहतर समन्यवय होना चाहिए। उन्होने समुचित कार्यो की जानकारी लेते हुए, संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी को वैक्सीनेशन केन्द्रों में कार्मिक को उनके कार्यो को लेकर ब्रीफिंग कराने के निर्देश दिये। स्थानीय भाषा के माध्यम से जन जागरूकता करने के निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, परियोजना निर्देशक संजीव कुमार राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, एसीएमओ डॉ. जी.एस. तालियान, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल, ईडीएम प्रकाश चैहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.