शनिवार, अप्रैल 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने 18 से 44 आयुवर्ग व्यक्तियों के लिए बनाये गये टीकाकरण स्थल जीआईसी पौड़ी का किया स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2021 11:26 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज 18 से 44 आयुवर्ग व्यक्तियों हेतु टीकाकरण स्थल जीआईसी पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जितने भी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन ड्यूटी पर हैं, उनका आईडी कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि टीकाकरण लगवाने आ रहे लोगों को प्रतीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष में जाने के लिए तथा टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन कक्ष तक पहुंचने के लिए पथ प्रदर्शक लगाएं। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त कक्षों को एक लाइन में जोड़ने के लिए बांस तथा रस्सियों से बेरिकेट बनाये, जिससे लोगों को टीकाकरण कक्ष, ऑब्जर्वेशन कक्ष का पता चल सके।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जीआईसी पौड़ी में टीकाकरण स्थल का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण कक्ष के बाहर सामाजिक दूरी के अनुपालन हेतु पेंट से गोले बनाने, लोगों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था तथा टीकाकरण कक्ष के बाहर टेंट लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने ऑब्जर्वेशन के लिए एक अतिरिक्त कमरा खोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थल पर जन-जागरूकता हेतु कोविड-19 की गाइड लाइन संबंधी दिशा-निर्देश, संदेश आदि पोस्टर/फ्लैक्सी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थल में आने व जाने के लिए अलग-अलग गेट खोले। कहा कि टीकाकरण स्थल पर पानी, सेनेटाइजर, मास्क, डस्टबीन आदि की समुचित व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि आज जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु प्रथम दिवस पर दो स्थान जीआईसी पौड़ी तथा जीआईसी कलालघाटी कोटद्वार के अन्तर्गत तीन-तीन वेक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें पंजीकृत 500-500 लोगों का टीकाकरण के लिए बुलाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, एसीएमओ डॉ. जीएस तालियान, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, तहसीलदार एचएम खंडूड़ी, निर्माण खंड से जीएस कौंडल आदि उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
  • नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
  • देहरादून : घंटाघर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल सफल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार, देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला, कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत
  • राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल से गुंजायमान हुआ धाम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.