पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोविड-19 महामारी के मध्यनजर जनपद में 16 दिसम्बर, 2020 को विजय दिवस को सीमित संख्या के आधार पर मनाये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में कोविड-19 महामारी के चलते आगामी 16 दिसम्बर, 2020 को विजय दिवस को सीमित संख्या के आधार पर मनाया जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पुष्प इत्यादि की व्यवस्था करने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को समारोह स्थल पर साफ सफाई व चूना मार्किंग की व्यवस्था करने, पुलिस प्रशासन को समारोह स्थल के आस-पास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा कमान अधिकारी एन.सी.सी. के चार कैडिटों को समारोह स्थल पर रीथ परेड़ हेतु उपस्थित रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैन्सडाउन को भी अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए विजय दिवस समारोह मनाने के निर्देश दिये। विजय दिवस 16 दिसम्बर 2020 को प्रातः 11:00 बजे एजेन्सी चौक, पौड़ी के समीप निर्मित शहीद स्थल पर सीमित संख्या के आधार पर लोगों को आमत्रित कर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की जायेगी।





Discussion about this post