posted on : मार्च 15, 2022 1:20 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सभागार कक्ष में जनपद स्तरीय टीबी फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी। इस बीमारी का मुकाबला कर पूरा ईलाज कराते हुये अब स्वस्थ्य जीवन जी रहे क्षयरोगियों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. कुलवीर सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत मुफ्त जांच, औषधि एवं पोषण भत्ता प्रदान किया जाता है तथा टीबी फोरम के सभी सदस्यों से अपेक्षा की गयी कि वह क्षयरोग के प्रति कलंक एवं भेदभाव को कम करने हेतु क्षयरोगियों के बीच उपचार साक्षरता के लिए जागरूक करें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस मौके पर पर टीबी फोरम के सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएस चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुकरेती, प्लान इंडिया प्रबन्धक गोपाल थपलियाल, अनिल बिष्ट, अजय बिष्ट, रघुवीर कण्डारी, कमल भण्डारी, नवीन नौटियाल आदि उपस्थित रहे।




