गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2023 6:54 अपराह्न
 
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने वन, आबकारी, सिंचाई, विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन आदि विभागों के राजस्व सम्वर्द्धन एवं वसूली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से निर्धारित किये गये वार्षिक लक्ष्य, उसके सापेक्ष वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि लगभग 74 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है तथा राजस्व वृद्धि हेतु समस्त रेंज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।
सीडीओ प्रतीक जैन द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों से राजस्व वसूली के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। बैठक में एआटीओ हरिद्वार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत राजस्व वसूली कर ली गयी है तथा एआरटीओ रूड़की ने बताया कि 80 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कर बकाया वाहनों पर बकाया वसूलने हेतु विशेष कार्यवाही करने के साथ ही प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सीडीओ प्रतीक जैन ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी राजस्व सम्वर्द्धन के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभाग के नियंत्रणाधीन रिक्त स्थलों पर वाहन पार्किंग आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुये राजस्व की वृद्धि पर विचार किया जाये। बैठक में खनन पर चर्चा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
बैठक में विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन विभागों के बारे में राजस्व सम्वर्द्धन की दृष्टि से विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा दिशा-निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि उनके विभागों में राजस्व बढ़ाने की क्या-क्या संभावनायें हो सकती हैं, के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव एक सप्ताह के भीतर देना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, एआरटीओ हरिद्वार रत्नाकर सिंह, उपायुक्त/जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एआरटीओ रूड़की, सब रजिस्ट्रार अपूर्वा सिंह, सुमेर चन्द, ईई यूपीसीएल एसएस उस्मान,  नवल शर्मा, एसडीओ वन विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.