शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2022 5:07 अपराह्न
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में गंगा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को चर्चा के लिये डी0एफ0ओ0 श्री दीपक सिंह ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने बैठक में पशुपालन विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों से खड़खड़ी, दुर्गानगर, ज्वालापुर आदि क्षेत्रों में पशुपालकों द्वारा गंगा में गोबर आदि बहाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में लगभग 100 पशुपालकों के 2250 पशु हैं, जिनमें से कुछ के पास गोबर से लकड़ी बनाने तथा उसके निस्तारण की उचित व्यवस्था पाई गयी, जबकि कुछ के पास अभी भी उचित व्यवस्था नहीं है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि गोबर से लकड़ी आदि बनाने के सम्बन्ध में एक संस्था ने नगर निगम से सम्पर्क किया है, जो गोबर से लकड़ी आदि बनाने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करेगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम की एक संस्था गोबर को इकट्ठा करने का कार्य कर रही है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गोबर से लकड़ी आदि बनाने का कार्य जल्दी से जल्दी प्रारम्भ कराया जाये तथा बिल्कुल भी गोबर पानी में न बहाया जाये। ताकि इस समस्या स्थाई हल मिल सके।
विभिन्न नालों आदि स्थानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे अच्छी तरह कार्य कर रहे हैं। कस्सावान नाले के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि पहले से स्थिति में सुधार है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नाले का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाय तथा सायंकाल उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।
बैठक में हरिद्वार स्थित विभिन्न घाटों एवं नालों पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे एक सप्ताह में जितने भी अतिक्रमण सन्दर्भित स्थानों में हुये हैं, उनकी एक सूची तैयार कर एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि ऐसे अतिक्रमणों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।
जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में विभिन्न नालों की सफाई का मुद्दा सामने आया, जिस पर मुख्य नगर अधिकारी ने बताया कि आगामी माह जून तक नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यह कार्य धरातल पर दिखाई देना चाहिये तथा इसकी जियो टैकिंग करते हुये विवरण प्रस्तुत करें। एस0टी0पी0 जगजीतपुर से ट्रीटेड सीवेज सिंचाई में उपयोग हेतु निर्मित कैनाल की मरम्मत के सम्बन्ध में पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैनाल की मरम्मत का कार्य शीघ्र हो जायेगा।
निराश्रित पशुओं का उपचार तथा उनकी व्यवस्था के सम्बन्ध में क्या व्यवस्था की गयी है, के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य हेतु राउण्ड द क्लाक छह डाक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है।   बैठक में गंगा नदी पर बने पुलों व अन्य चिह्नित स्थानों पर ऊंची लोहे की जाली लगाने, दूधियाबन्द, भूपतवाला, बैरागी कैम्प एल प्वाइण्ट पर पूर्ण विवरणयुक्त सूचना पट्ट स्थापित करने, जिसमें नगर निगम तथा आपदा प्रबन्धन के सम्बन्धित अधिकारियों का नम्बर हो, को स्थापित करने, भीम गौड़ा से हरकीपैड़ी, पोस्ट आफिस से हरकीपैड़ी पर आने वाले चौपहिया वाहनों को रोकने की समुचित व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा सम्बन्धित विभागों को इस सम्बन्ध में यथोचित दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अध्यक्ष श्री गंगा सभा प्रदीप झा, एम0एन0ए0 दयानन्द सरस्वती, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 योगेश भारद्वाज, परियोजना प्रबन्धक जल निगम आर0के0 जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, अभिहित अधिकारी एफडीए आर0एस0 पाल, ए0ई0 जल संस्थान राकेश कुमार, सह संयोजक नमामि गंगे विचार मंच शिखर पालीवाल, मनोज निषाद, डॉ0 अजीत सिंह, जिला गंगा संरक्षण समिति से जुड़े स्वयंसेवी संगठन, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.