मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2024 2:43 अपराह्न
चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में गंगा संरक्षण को लेकर सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वच्छता के लिए संचालित योजनाओं को सख्ती के साथ क्रियांवित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग में निर्माणधीन एसटीपी को 7 नवम्बर तक हस्तांतरित न किए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कारवाई करने की बात कही।  उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिये शत-प्रतिशत कूड़ादान वितरित करने, गीले व सूखे कूड़े के अलग-अलग निस्तारण के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही एमआरटी सेंटरों का मानकों के अनुरुप निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका व पंचायत के अधिकारियों को नगरों में निकले वाले प्लास्टिक कचरे का ग्रेड के अनुसार डेटा तैयार करने के भी आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने पालिका और पंचायतों को स्वच्छता को लेकर नगरों में नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर उन्होंने प्रतिमाह मानकों के अनुरूप निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी चिकित्सालयों और स्वास्थ्य केंद्रों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट का डाटा निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
डीपीओ नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि जनपद में गंगा संरक्षण को लेकर संचालित कार्यों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अप्रैल माह से वर्तमान तक से 24 लाख से अधिक आय प्राप्त की गई है। जबकि जनपद में प्लास्टिक कचरे से वर्तमान तक 11 लाख से अधिक की आय प्राप्त की जा चुकी है। वहीं एंटी लिटरिंग एंव एंटी स्पिटिंग एक्ट के तहत अक्टूबर माह में 51 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर 11 हजार पांच सौ का अर्थदंड वसूला गया है। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव सहित सभी नगर पालिका व पंचायतों  के अधिशासी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घंटे में नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
  • अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
  • देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी कर रही है आयोजन
  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.