रविवार, दिसम्बर 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और जनजागरण पर हुई चर्चा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2025 2:00 अपराह्न

पौड़ी। हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पौड़ी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में जिला सहसंयोजक विकास चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिला संयोजक सौरभ गोदियाल एवं जिला सहसंयोजक अनूप ध्यानी द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने कहा कि हिंदू जागरण मंच राष्ट्र सेवा के पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने भारत के सभी जागरूक नागरिकों और सनातन प्रेमियों से संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही एक सशक्त, भव्य और दिव्य भारत का निर्माण संभव है, जो न केवल अपने नागरिकों को सशक्त करेगा, बल्कि विश्व को भी प्रेम, शांति और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाएगा।

जिला सहसंयोजक अनूप ध्यानी ने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर राष्ट्र ही अपने नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान और निरंतर उन्नति का अवसर प्रदान कर सकता है। इसी उद्देश्य के साथ हिंदू जागरण मंच राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनजागरण अभियानों और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला संयोजक सौरभ गोदियाल, जिला सहसंयोजक अनूप ध्यानी, जिला सहसंयोजक विकास चौहान, प्रवीण, भारत भूषण नेगी, कुश रावत, प्रशांत बिष्ट, सोनू नेगी, अजय नेगी, मयंक रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन जिला सहसंयोजक विकास चौहान द्वारा किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में पहली बार आयोजित हुई किसना डायमंड मैराथन, 310 प्रतिभागियों ने लिया भाग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए पंजीकृत
  • कोटद्वार में कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस
  • त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा-ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नही
  • विजिलेंस की सिविल हॉस्पिटल रुड़की में बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  • हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और जनजागरण पर हुई चर्चा
  • एसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, पाटी पुलिस एवं SOG ने 1.5 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • सजग और संस्कारयुक्त बेटियाँ ही समाज की सच्ची शक्ति – ललित जोशी
  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून के भंडारीबाग में अटल जी की मूर्ती का किया अनावरण
  • सिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग महाकुंभ का किया उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.