शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने इन विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2024 12:58 पूर्वाह्न
 
देहरादून : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक लेते सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नोडल निर्वाचन में अपने-2 दायित्वों को भलीभांति समझ लें तथा उसके अनुरूप चैकलिस्ट तैयार करें, तथा कार्मिकों एवं उपकरणों की समय पर मांग कर लें। निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती की कोई गुजाईश नही होती है इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करें तथा नोडल एवं सह नोडल अधिकारी बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। जिलाधिकारी ने स्वीप एक्टीविटी के तहत् नगर निगम/नगर निकाय के कूड़ा उठान वाहनों पर जिगंल प्रसारित करने तथा वोटर जागरूकता वैन चलाएं के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सेवा वाले विभागों के वाहनों को अधिग्रहण से मुक्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया निर्वाचन की विभिन्न गतिविधि हेतु चलाई जा रही पत्रावली को त्वरित उचित स्तर पर प्रस्तुत करें इस कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब न हो इसके लिए सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।  
जिला निवार्चन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कार्मिकों के सम्बन्ध में स्थिति की जानकारी लेने पर नोडल अधिकारी कार्मिक ने बताया कि जनपद में 1880 पोलिंग बूथ पर 1880 पोलिंग पार्टी के साथ ही 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टीयों हेतु रिजर्व कार्मिक सहित कुल 10380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। जोनल मजिस्ट्रेट 39 जोनल तथा 223 सैक्टर मजिस्ट्रेट की रहेंगे है, इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत् जोनल एव 10 प्रतिशत् सैक्टर मजिस्ट्रेट  को रिजर्व में रखा गया है। बताया कि लगभग 9 हजार से अधिक कार्मिकों का विवरण प्राप्त हो गया है, 17 विभागों द्वारा अभी तक भी कार्मिकों का डाटा नही दिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों का आयोग की गाईड लाईन अनुसार प्रशिक्षण समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.